सोशल मीडिया अब आम लोगों के लिए अपनी समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए बड़ा माध्यम बन रहा है. शहडोल जिला भले ही आदिवासी बहुल इलाका है लेकिन इस डिजिटल जमाने में लोगों में यहां भी बड़ी जागरूकता है. इन दिनों ब्यौहारी से एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक महिला ने वीडियो के माध्यम (Meena Saket made big demand) से अपनी पीड़ा बताई है और मुख्यमंत्री मोहन यादव से बड़ी डिमांड कर दी है.
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश के सीधी जिले की लीला साहू का वीडियो सर्कुलेट हुआ था, जिसमें गर्भावस्था के दौरान उन्होंने सड़क के अभाव में इलाज और दवाइयों तक पहुंचने में हो रही कठिनाइयों को वीडियो के माध्यम से व्यक्त किया था, और ये वीडियो जमकर सर्कुलेट भी हुआ था.
इसे भी पढ़ें – बेडरूम वीडियो और 2020 का सीक्रेट अफेयर, प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल से निकला चौंकाने वाला राज
अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दी जाए
कुछ इसी तरह का वीडियो शहडोल जिले के ब्यौहारी की रहने वाली मीना साकेत ने बनाया है, जो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में मीना साकेत ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सोनोग्राफी सुविधा न होने की समस्या को उजागर किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सीधे अपील भी की है कि अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दी जाए, जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशान ना होना पड़े.
Meena Saket made big demand – मीना साकेतने अपने वीडियो में कहा कि “मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मेरा अनुरोध है कि आप ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा अवश्य करवाइए, क्योंकि हम महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानियों से गुजरना पड़ता है, जो प्रेगनेंसी में होकर बस से सफर करते हुए शहडोल जाते हैं. 2 घंटे तो कभी 3 घंटे लग जाता है, हमारे पांव में सूजन आ जाती है और बच्चों को लेकर ज्यादा परेशानी होती है, आप इस पर जरूर ध्यान दीजिए.”
