मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। उन्होंने कहा है कि जनता का काम अब गांवों में होगा. लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए आज हम ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मान ने मिशन रोजगार के तहत युवाओं को सौंपे 518 जॉब लेटर

सीएम मान ने की अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, ”आप दी सरकार, आप दे द्वार” अब गांवों में होंगे लोगों के काम.  लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए आज हम ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं मैं खुद डेराबस्सी के भांखरपुर गांव के कैंप में पहुंच रहा हूं. गांव-गांव आकर आपसे वोट मांगा गया था, अब सरकार भी गांव-गांव आकर काम करेगी.”

Share.
Exit mobile version