हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को भोग लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि जब भगवान साक्षात आकर भोजन नहीं करते, तो फिर (method and importance of Bhog) उन्हें भोग लगाने का महत्व क्या है? क्या यह केवल एक रस्म है या इसके पीछे कोई गहरा अर्थ छिपा है? आइए जानते हैं शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार भगवान को भोग लगाने के पीछे के प्रमुख कारण.
शास्त्रों में भोग का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, भगवान को भोग अर्पित करना केवल एक धार्मिक कर्म नहीं बल्कि कर्म शुद्धि और अन्न शुद्धि का माध्यम है. माना जाता है कि जब बिना भोग लगाए भोजन किया जाता है, तो उससे अन्न दोष उत्पन्न हो सकता है. भोग अर्पण के बाद वही भोजन प्रसाद बन जाता है, जो न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है.
अन्न दोष क्या है और भोग से कैसे दूर होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि उसमें ऊर्जा और संस्कार भी होते हैं. जब भोजन को भगवान को अर्पित कर दिया जाता है, तो उसमें निहित नकारात्मक ऊर्जा (method and importance of Bhog) समाप्त हो जाती है. शास्त्र कहते हैं कि भोग लगाकर भोजन करने से अन्न दोष दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

