चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीजेपी मुख्यालय पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके इंटरनेशनल डिपार्टमेंट की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान ने किया. बीजेपी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी . उन्होंने बताया कि (discussion on party to party relations) पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के बीच पार्टी-स्तरीय बातचीत को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

discussion on party to party relations – उन्होंने कहा कि भारत में चीनी राजदूत, जू फेइहोंग भी CPC प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए. चौथाईवाले ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, IDCPC की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान के नेतृत्व में आज बीजेपी के हेड ऑफिस आया.

इसे भी पढ़ें – पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ी: दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने भी पोस्ट के जरिए बताया की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (IDCPCC) के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान ने आज बीजेपी हेड ऑफिस का दौरा किया. मीटिंग के दौरान हमने बीजेपी और CPC के बीच कम्युनिकेशन और बातचीत को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की.

शंघाई में भारतीय दूतावास ने बताया कि हाल ही में शंघाई में भारत के कॉन्सल जनरल प्रतीक माथुर ने चीन के सूज़ौ में टाइगर हिल पगोडा का दौरा किया, ताकि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन की गई भव्य प्रदर्शनी “द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ़ द अवेकन्ड वन” के उद्घाटन को प्रमुखता से याद किया जा सके. सूज़ौ के प्राचीन शहर में स्थित टाइगर हिल पगोडा, यांग्त्ज़ी नदी के दक्षिण में सबसे पुराना और सबसे बड़ा बौद्ध पगोडा है. यह जगह बौद्ध वास्तुकला, इतिहास और कला में एक अहम स्थान रखती है.

 

Share.
Exit mobile version