स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि पीड़ित नाबालिग बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस ने (medical report confirms sexual harassment) बुधवार को ही पीड़ित दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराया था. माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके खिलाफ कानून का शिकंजा भी कसा जा सकता है.

इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से हाईकोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें – मंगेतर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गई युवती से गैंगरेप, 7 आरोपियों ने कार से खींचकर की दरिंदगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने और अन्य अपराधों के आरोप में केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है.

medical report confirms sexual harassment – मुकुंदानंद के खिलाफ पिछले एक साल में एक नाबालिग सहित 2 लोगों के यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि विवेचना में अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का भी खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट में आवेदन दाखिल करने से पहले इस संबंध में सरकारी वकील के ऑफिस को नोटिस भेजा गया है.

Share.
Exit mobile version