कैलिफ़ोर्निया: मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक का उपयोग करने वाले नाबालिग (टीनएज) यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े और कड़े बदलावों का ऐलान किया है। इन सुरक्षा उपायों के तहत बच्चों के दैनिक उपयोग के लिए अधिकतम 2 घंटे की सीमा निर्धारित करने के साथ-साथ फीड, रील्स और (automatic night mode) एक्सप्लोर सेक्शन से जुड़े कई नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं।

 ऑटोमैटिक नाइट मोड लागू

मेटा नाबालिग यूजर्स के लिए एक विशेष ‘ऑटोमैटिक नाइट मोड’ पेश कर रहा है, जिसके तहत रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक फीड, स्टोरीज, रील्स और एक्सप्लोर पेज का उपयोग अपने आप ब्लॉक रहेगा। स्टैंडर्ड मोड के तहत सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सामान्य नोटिफिकेशन्स डिफॉल्ट रूप से म्यूट रहेंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

 स्क्रीन टाइम पर कड़ा पहरा 

ऐप पर लगातार 15 मिनट तक बिना रुके स्क्रॉलिंग करने पर यूजर की स्क्रीन पर पहला ब्रेक रिमाइंडर दिखाई देगा। कुल दैनिक स्क्रीन टाइम 60 मिनट और 90 मिनट तक पहुंचने पर भी इस्तेमाल कम करने के अतिरिक्त पॉप-अप अलर्ट्स प्राप्त होंगे। रील्स और वीडियोज के लत को कम करने के लिए ऑटोप्ले फीचर को बंद करने का विकल्प दिया गया है, जिससे अगला वीडियो खुद चलने के बजाय यूजर को स्वाइप या टैप करना होगा।

13 साल से कम उम्र के अकाउंट्स होंगे बंद

नाबालिग यूजर्स के प्रोफाइल पर लाइक और रिएक्शन काउंट डिफॉल्ट रूप से छिपे रहेंगे ताकि सामाजिक दबाव कम हो सके। मेटा ऐसे उन्नत AI मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहा है जो 13 साल से कम (automatic night mode) उम्र के बच्चों के अकाउंट्स को डिटेक्ट कर उन्हें ब्लॉक या रिमूव कर देंगे।

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version