रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले अंतर्गत गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक एवं गरिमामयी कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता, (14 feet tall statue of dishom guru) मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

14 feet tall statue of dishom guru – रामगढ़ के लुकैयाटांड स्थित सोना सोबरन मेमोरियल स्कूल परिसर में करीब 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, झारखंड आंदोलनकारियों और सोरेन परिवार के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के बीच गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राज्य निर्माण एवं महाजनी प्रथा के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पैतृक गांव लुकैयाटांड रहा है, जो झारखंड आंदोलन और उनकी दीर्घकालिक राजनीतिक यात्रा का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। प्रतिमा अनावरण समारोह को दृष्टिगत रखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात, पार्किंग, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे।

 “शोषण के खिलाफ पूर्वजों के संघर्ष से सीखे भावी पीढ़ी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

प्रतिमा अनावरण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमने लुकैयाटांड में दिशोम गुरु की यह भव्य प्रतिमा इसलिए स्थापित की है ताकि हमारी भावी पीढ़ी अपने इतिहास और पूर्वजों के संघर्षों को न भूले। देश की आजादी के पहले और बाद में जिस प्रकार हमारे लोगों का शोषण हुआ, उसके खिलाफ हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़ी। हम अतीत और इतिहास के पन्नों के माध्यम से ही अपने स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तय कर सकते हैं।”

Share.
Exit mobile version