दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस सामने आया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद बौद्ध समाज और (objectionable remarks on Ambedkar) उनके अनुयायियों ने भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया.इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.
objectionable remarks on Ambedkar – बौद्ध समाज का आरोप है कि भिलाई की युवती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. यह कमेंट उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है. युवती ने रील बनाकर इसे पोस्ट किया. यह आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ हम लोग कार्रवाई की मांग करते हैं. प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
रायपुर में बौद्ध समाज का प्रदर्शन
भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भिलाई की युवती के पोस्ट को लेकर रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले भिलाई में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

