बालोद : देवरी थाना अंतर्गत ग्राम फरदफोड़ में शुक्रवार दोपहर एक खौफनाक वारदात ने झकझोर कर रख दिया. दुष्कर्म के आरोप में जेल की सजा काट रहे और हाल ही में जमानत पर (prisoner on bail killed a woman) बाहर आए एक विचाराधीन कैदी ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या भी कर ली.
इसे भी पढ़ें – पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे जब आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे और सहायिका मौजूद थे, तभी आरोपी लखन देवांगन (57 वर्ष) वहां पहुंचा. उसने सोची-समझी साजिश के तहत पहले बच्चों और सहायिका को डरा धमकाकर आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर निकाला और भीतर से कुंडी लगा दी. अंदर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन (54 वर्ष) कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही लखन ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में उगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसी कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी.
इसे भी पढ़ें – नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड
prisoner on bail killed a woman – पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में था. हाल ही में वह जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा था. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि वह किसी पुरानी रंजिश या मामले को लेकर आक्रोशित था. शुक्रवार को उसने मौका पाकर इस खूनी खेल को अंजाम दिया.


