कटनी : रीठी थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में बीते बुधवार को होने वाले ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था. इस सनसनीखेज वारदात (young man was brutally murdered) में युवक की होने वाली पत्नी ही उसकी कातिल निकली. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है. युवती ने खुलासा किया कि उसने युवक के मोबाइल पर गलत कंटेंट देख लिया था. जिसके बाद उनका विवाद हुआ था.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती
एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि, ”कटनी के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मृतक की पहचान सुनील आदिवासी उम्र 20 वर्ष, निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई थी. सुनील की शादी खम्हरिया गांव में तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात में अपने होने वाले ससुराल पहुंचा था. लेकिन अगली सुबह उसका शव गांव में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.”
इसे भी पढ़ें – एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
young man was brutally murdered – जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था.


