रायपुर : यूएस इजरायल ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाली तेल और गैस आपूर्ति में रुकावट आ रही है,  कई शहरों में रसोई गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है. स्थिति (there will be no oil and gas crisis) की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता, आपूर्ति और समान वितरण को विनियमित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 लागू किया है. जिसका मुख्य उद्देश्य बाजार में जमाखोरी को रोकना है.

इसे भी पढ़ें – विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जानकारी; शिक्षकों की भर्ती पर भी सवाल

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश सोशल मीडिया प्ललेफॉर्म एक्स में जारी किया है. सीएम साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें – बस्तर में नक्सलियों का ‘महा-सरेंडर’! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल

there will be no oil and gas crisis – मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है. यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Share.
Exit mobile version