रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस पर अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्ताधारी (paddy bowl now opium bowl) भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

paddy bowl now opium bowl – कांग्रेस जहां इसे सरकार के संरक्षण में चल रहा नशा कारोबार बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि यह गतिविधि पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जिसकी शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुई।

भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि आरोपित विनायक ताम्रकार के संबंध प्रभावशाली मंत्रियों और अधिकारियों से हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कांग्रेस ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती संभव नहीं है। बैज ने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस के आरोप खारिज

इधर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं ने रायपुर के एकात्म परिसर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए सवाल उठाया कि जब प्रशासन अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका था, तो अगले दिन भूपेश बघेल कैमरा लेकर वहां क्यों पहुंचे।

 

 

Share.
Exit mobile version