जांजगीर-चांपा : बम्हनीडीह नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव ने जिले का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए बम्हनीडीह के 15 वार्डों में 4,300 मतदाता अपने (Chhattisgarh Election News) मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
⚔️ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का साय सरकार पर हमला
कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाले पूर्व मंत्री और चुनाव प्रभारी जय सिंह अग्रवाल ने गुरुवार रात सामाजिक बैठकों के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि “ट्रिपल इंजन” की सरकार होने के बावजूद राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। उन्होंने रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए साय सरकार पर भ्रष्टाचार चरम पर होने का गंभीर आरोप लगाया।
🚩 भाजपा ने संभाली कमान, गुरु खुशवंत साहेब का पलटवार
भाजपा की ओर से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूरे चुनावी अभियान की कमान संभाल रखी है। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता को विकास का भरोसा दिला रहे हैं। गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संतों और गुरुओं का अपमान किया है और तुष्टिकरण की राजनीति की है, जिसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
📊 चुनावी गणित और भविष्य की दिशा
यह चुनाव केवल नगर पंचायत का नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति जनता के रुख का भी एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। बम्हनीडीह के 15 वार्डों के लिए भाजपा और कांग्रेस के (Chhattisgarh Election News) अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) और 2 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 1 जून को बम्हनीडीह की जनता किसके वादों पर भरोसा जताती है और नगर पंचायत की पहली सरकार बनाने का मौका किसे देती है।


