नई दिल्ली : शाहदरा जिले के साइबर सेल थाना पुलिस ने फेसबुक पर प्लेबॉय व मसाज बॉय की नौकरी का विज्ञापन देकर ठगी करने वाले एक (Cheating By Job Advertising) आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अशरफ खान है। पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किया है। आरोपी ने ठगी करने के लिए तीन-चार लड़कियों को नौकरी पर रखे हुए था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग के बहाने एनजीओ कार्यकर्ता से ठगी, आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
शाहदरा जिला डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि जिले के साइबर सेल में एक शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता अपना फेसबुक अकाउंट चला रहा था। इस दौरान उसने प्लेबॉय व मसाज बॉय की नौकरी के लिए विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो एक महिला से बात हुई। उसने प्लेबॉय की नौकरी में अधिक कमाई का झांसा दिया और पंजीकरण शुल्क के रूप से 40 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने आप पर बोला हमला, कहा – सौरभ भारद्वाज थोड़े निराश हैं
Cheating By Job Advertising – ठगी का पता चलने पर उसने मामले की शाहदरा साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी अशरफ खान को शाहीन बाग के अबुल फजल एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फेसबुक पर विज्ञापन में प्लेबॉय व मसाज बॉय की नौकरी में अधिक कमाई का झांसा देता था। इसके बाद महिला कॉलर से बातचीत कराकर ठगी करता था। ठगी के रुपये मंगाने के लिए फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल करता था। आरोपी पर पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जांच कर रही है।

