उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों के अच्छे दिन आ गए हैं. नोएडा समेत सभी जिलों में और लगभग सभी ठेकों पर इस समय शराब की सेल लगी है. सेल माने एक बोतल की कीमत में दो बोतल. यह खबर मिलते ही शराब के ठेकों पर शौकीनों की लंबी कतार लग गई है. आलम यह है कि आमतौर पर एक बोतल शराब खरीदने वाले लोग भी पेटी खरीद कर ले जा रहे हैं. यह स्थिति मार्च क्लोजर की वजह से बनी है. दरअसल, एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा. इसी के साथ शराब के नए ठेके चालू […]

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया. प्रमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया. युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रखा और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. युवती के परिजन दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने का विरोध कर रहे थे. लेकिन युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली. दरअसल, आंवला के मनौना गांव निवासी राजेश दिल्ली में सिलाई का काम करता है. वहीं कुछ साल पहले उसकी दोस्ती उम्मे कुलसुम से हुई. […]

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्ची अपनी झोपड़ी से किताबें निकालकर भागती नजर आ रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर करते हुए प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया था. अब इस मामले में नया मोड़ आया है. प्रशासन ने इस वीडियो को फर्जी और साजिश बताया है. क्षेत्रीय लेखपाल ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है. मामला जिले के जलालपुर तहसील के अजई गांव का है. प्रशासन ने यहां के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. इस बीच एक बच्ची […]

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साल 1942 में बलिया को आजाद कराने वाले चित्तू पांडेय की जमीन सोना उगलने वाली है. जिस जमीन पर महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय का परिवार खेती करता है, उसमें कच्चे तेल का बड़ा भंडार मिला है. पुख्ता रिपोर्ट मिलने के बाद ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने इस परिवार से करीब साढ़े एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खुदाई का काम शुरू कर दिया है. इसके लिए सेनानी परिवार को करीब 10 लाख रुपये सालाना का भुगतान किया जा रहा है. अभी यह पट्टा केवल तीन साल के लिए हुआ है. यदि सबकुछ ठीक […]

उत्तर प्रदेश के बलराम पुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. शनिवार को मानव बलि के लिए यहां एक दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया. गनीमत रही कि समय रहते गांव के लोगों को शक हो गया और लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर बेहोशी की हालत में बच्चे को छुड़ा लिया. आरोपी ने बच्चे को बेहोश कर मिट्टी की डेहरी में छिपा दिया था और अपने अनुष्ठान के लिए उचित समय का इंतजार कर रहा था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर […]

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की बिल्डिंग से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. महिला लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और उसका अस्पताल में लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था. आज सोमवार को बाहृय रोगी विभाग (OPD) में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लखनऊ के केजीएमयू में एक महिला मरीज की शताब्दी फेज-2 की बिल्डिंग से गिरने की वजह से मौत हो गई. मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी […]

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ सिंह राजपूत की बेरहमी से हत्या की गई. इस वारदात को सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अंजाम दिया. पहले उसकी हत्या की, फिर शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में पैक कर दिया. वहीं, पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की जांच में आरोपी साहिल के कमरे में एक रहस्यमयी पेंटिंग मिली. इस पेंटिंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब इस पेंटिंग को लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी अंकित चौधरी ने बड़ा दावा किया है. ज्योतिषी अंकित चौधरी के […]

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साल 2014 में नगर विकास योजना के अंतर्गत कर्मचारियों के रहने के लिए करीब एक करोड़ की लागत से आवास बनाए जाने की योजना आई थी. इस योजना के तहत कर्मचारियों के आवास बनाने का काम शुरू हुआ था. शुरुआती किस्त के तौर पर आवास बनाने के लिए 37 लाख रुपए आए थे. कंपनी ने आवास बनाना शुरू कर दिया था और इस दौरान उसने मकान में पिलर बनाकर ही छत डाली दी थी. साल 2016 में उक्त ठेकेदार ने अपना काम पूरा दिखाकर बाकी […]

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां समुदाय विशेष के युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर गाजियाबाद में धर्मांतरण कराया है. धर्मांतरण का विरोध करने पर आरोपी ने उसे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है. यही नहीं, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना पाकिस्तान प्रेम दर्शाते हुए लिखा है कि ‘आई लव पाकिस्तान’. हिंदू संगठनों के दबाव के बाद बरेली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की पीछा करना शुरू कर दिया है. आरोपी की पहचान बरेली में ही इज्जत […]

प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी की रातें बड़ी बेचैनी से कट रही हैं. मुस्कान महिला जेल में है. वहीं उसका प्रेमी साहिल शुक्ला पुरूष जेल में पूरी-पूरी रात करवटें बदल कर ही काट रहा है. इन दोनों की बेचैनी सौरभ राजपूत की हत्या की वजह से नहीं, बल्कि नशे की डोज न मिलने से है. जेल प्रबंधन ने इन दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है. इसमें पाया गया है कि दोनों अव्वल दर्जे के नशेड़ी हैं और नशे की डोज के बिना इनका रह पाना मुश्किल है.जेल प्रबंधन ने दोनों […]