उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस जफर अली से हिरासत में लेकर जामा मस्जिद हिंसा मामले की पूछताछ कर रही है. कोर्ट के आदेश बाद पुलिस 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस अब तक संभल हिंसा के मामले में 50 से ज्यादा लोगों को जेल भेज चुकी है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. पहली बार है जब शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर से पूछताछ की जाएगी. सदर जफर अली से शाही जामा मस्जिद […]
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की बेरहमी से हत्या की. शव पर मिले जख्म बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं. पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है. सौरभ के शव पर कई गहरे जख्म मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि सौरभ की बॉडी पूरी तरीके से सड़ चुकी थी. शरीर से पूरी खाल उतरी मिली. गर्दन में जख्म था. कान के नीचे 7 सेंटीमीटर गहरा घाव मिला है. सांस की […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में हादसा हो गया. यहां एक ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से सात मजदूर दब गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. दीवार के मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया गया. बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मजदूरी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया. हादसा बरेली के मीरगंज इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे मौजूद ईंट भट्ठे […]
उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फेज-2 मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है. इससे ब्रज क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. फेज-2 में आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जिलों के 923 गांवों को शामिल किया गया है. यमुना एक्सप्रेस-वे से बांके बिहारी जी के मंदिर को 6 लेन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने और उसके दोनों ओर हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की योजना भी शामिल है. इसके तहत राया के निकट एक नया शहर बसाया जाएगा. फेज-2 के मास्टर प्लान के लिए यमुना प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसको प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास ने मंजूरी […]
उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित गंगा बेसिन में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला है. यह तेल और गैस का भंडार बलिया के सागर पाली से लेकर प्रयागराज के फाफामऊ तक करीब 300 किमी से भी अधिक क्षेत्र में है. माना जा रहा है कि इस भंडार की बदौलत देश दशकों तक इंधन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा. इस भंडार की खोज ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने की है और संबंधित विभागों से एनओसी हासिल कर ओएनजीसी ने बलिया के सागरपाली में खुदाई भी शुरू कर दी है. फिलहाल यह खुदाई करीब 3 […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़े पैमाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक्सपायर डेट को कोल्ड ड्रिंक सीज किया है. इतना ही नहीं टीम को एक्सपायरी डेट को लेजर के जरिए बदलने के सबूत भी मिले हैं. ठंड में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री कम होने की वजह से दुकानदारों के पास पर्याप्त मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक हो जाता है. 6 महीने बाद कोल्ड ड्रिंक एक्सपायर हो जाती है. एक्सपायर होने की स्थिति में उसे नष्ट करना पड़ता है, लेकिन कुछ व्यापारी उसे नष्ट करने की बजाय एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का सौदा कर रहें हैं. गोरखपुर में […]
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. यहां बीजेपी के एक नेता ने अपने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी. इस घटना में दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस की निगरानी में बीजेपी नेता की पत्नी और एक बच्चे का इलाज कराया जा रहा है. इनकी हालत […]
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एक्सप्रेस से सफर करने वाले वाहन अब और तेज स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने वाहन अब और तेज रफ्तार से चल सकेंगे. इन एक्सप्रेसवेज पर अभी तक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे थे, जो अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकेंगे. शुक्रवार, 21 मार्च को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई. ये बैठक मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्पीड बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस फैसले के चलते 9 या […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे हैं. हत्याकांड की जांच मेरठ से लेकर मनाली तक की जा रही है. पुलिस हर एंगल पर शिनाख्त में जुटी हुई है. हत्यारिन पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की कुंडली खंगाली जा रही है. इस बीच एक ऑडियो भी सामने आया है, जो मुस्कान का बताया जा रहा है. साहिल और मुस्कान ने हिमाचल में मनाली-कसौल घूमने के लिए कैब ड्राइवर को 54 हजार रुपए दिए थे. उन्होंने 13 दिनों के लिए टैक्सी बुक की थी. जांच में पाया गया है कि सौरभ […]
यूपी के कानपुर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शहर में निर्माण का टेंडर पास भी नहीं हुआ, सामग्री का टेंडर भी पास नहीं हुआ लेकिन आधे से ज्यादा निर्माण भी हो गया. ऐसे में सीएम योगी भी रविवार को कानपुर आने वाले है तो 9 लोगों को एक साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. इसमें प्रधान, सचिव और सहायक विकास अधिकारी शामिल हैं. कानपुर के कई ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना था, जिसमें सरगांव, पतारा और भीतरगांव शामिल है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत मिली थी कि इन तीनों जगहों पर […]

