उत्तर प्रदेश

27 साल पहले गर्भ में ही मेरी बेटी की मौत हो गई थी. सभी से वो अक्सर मेरे सपनों में आने लगी. मुझसे बात कर कहती कि उसे मुक्ति चाहिए. बस इसीलिए मैं काशी आई और उसका पिंडदान किया… ये कहानी है बांग्लादेश की उस मुस्लिम महिला की, जिसका पति ईसाई था और अब खुद वो हिंदू बन गई है. महिला का नाम अंबिया बानो था, जो कि अब हिंदू धर्म अपनाकर अंबिया माला बन गई हैं. उन्होंने अपनी पूरी कहानी सुनाई. बताया- मैं बांग्लादेश में श्रीरामपुर की रहने वाली हूं. लंदन में मेरी शादी ईसाई धर्म को मानने वाले […]

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहित जोड़े की करीब तीन हफ्ते पहले शादी हुई थी. पति-पत्नी ने इस दौरान सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थी, लेकिन सात जन्म तो छोड़िए महिला 22 दिन बाद ही इस वचन को तोड़ते हुए दो युवकों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई. घटना के बाद दुल्हे ने मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया के जमाने में रोज रिश्तों के दरकने के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. कभी सास दामाद […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फ्लैट में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला की शव महिला का शव मिला है. ये मामला मझोला की पॉश पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी का है. वृद्धा की मौत कब हुई, अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है. बुजुर्ग महिला की पहचान अनीता (70) के रूप में हुई है. वो पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 अकेली रहा करती थीं. अनीता के पति सतपाल सिंह की साल 2014 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. महिला के दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम दीपक चौधरी […]

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी संग बर्बरता की ऐसी घटना हुई है, जिसे जानकर और सुनकर दिल दहल जाएगा. इस घटना में शराब के नशे में धुत आरोपी ने पहले पत्नी के सिर को ईंट से कुचला, फिर गला रेतने का प्रयास किया और इससे भी मन नहीं भरा तो उसने छत से बाहर पटक दिया. घटना सोमवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर से उसकी पत्नी का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही […]

गाजे-बाजे के साथ दुल्हनिया के घर बारात पहुंची. बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया. मौलवी ने फिर निकाह पढ़ा. उसके बाद बारी आई जूता चुराई की रस्म की. साली ने दूल्हे राजा से कहा- जीजू मुझे 1000 रुपये दो, तभी जूते वापस मिलेंगे. जीजा ने उसे 200 रुपये दिए, लेकिन साली 1000 रुपये लेने की जिद पर अड़ गई. दूल्हे को यह देख इतना गुस्सा चढ़ा कि उसने साली का हाथ जोर से पकड़ा और कहा- चल मेरे पैरों पर जूता पहना. यह सुनते ही वहां खड़े तमाम मेहमान दंग रह गए. दुल्हन के परिवार ने इस पर आपत्ति […]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ छिड़े संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने ब्रह्मोस मिसाइल का भी इस्तेमाल किया था. इस मिसाइल ने पाकिस्तान की धरती पर काफी तबाही भी मचाई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस की जमकर तारीफ की और कहा कि इसके बारे में पाकिस्तानी लोग ज्यादा अच्छे से बता सकते हैं. योगी के बयान के बाद पाकिस्तान ने भी माना कि ब्रह्मोस ने हमें नुकसान पहुंचाया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की […]

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर किराए पर रहने वाले शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पहले आरोपी ने महिला को अपने घर बर्थडे पार्टी का बहाने करके बुलाया और फिर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद उसने महिला का रेप किया. अब महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि जब उसने शख्स का विरोध किया तो उसने महिला को शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक उसका शोषण करता रहा. वह लगातार महिला […]

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है. यहां महुली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की जान बचा ली, जो आत्महत्या कर रहा था. लेकिन पुलिस टाइम से उसके घर पहुंच गई और युवक को बचा लिया. अब पुलिस के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है. पुलिस को जैसे ही युवक के आत्महत्या करने की करने की जानकारी मिली. पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत युवक के घर पहुंच गई, जहां उन्होंने युवक को बचाया. पुलिस को शनिवार रात को साढ़े 9 बजे जानकारी […]

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दूल्हा शादी करके अपनी दुल्हनिया को ससुराल ला रहा था. दोनों कार में बैठे थे. तभी रास्ते में दुल्हन बोली- ऐ जी! कार रोकिए ना. मुझे टॉयलेट जाना है. दूल्हे ने रास्ते में कार रुकवाई. लेकिन वो नहीं जानता था कि दुल्हन के खुराफाती दिमाग में क्या चल रहा है. दुल्हन का प्रेमी वहां उसका इंतजार कर रहा था. दुल्हन वहीं से प्रेमी संग भाग गई. उधर दूल्हे को जब सच्चाई पता चली तो वो माथा पीटता रह गया. घटना मऊआइमा फोरलेन हाईवे के पास की है. जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर से विदाई के […]

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते सौरभ राजपूत की हत्या कर कर दी गई थी. सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की. इस हत्याकांड की मेरठ ही नहीं देशभर में चर्चा हुई. अब पुलिस इस हत्याकांड के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. पुलिस की चार्जशीट में हत्या से जुड़े मजबूत सबूतों की लिस्ट है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ये चार्जशीट 1400 पन्नों की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में 16 मजबूत गवाह भी शामिल किए गए हैं. पुलिस को चार्टशीट तैयार करने में लगभग […]