उत्तर प्रदेश की सियासत में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो लगातार चर्चा में है. वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बुजुर्ग नेता हैं और वह ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने अपनी सफाई में कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है. साथ ही इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप भी लगाए. वहीं विपक्ष भी इस वीडियो के लेकर पार्टी पर हमलावर हो गया है. समाजवादी पार्टी नेता और सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवजनसभा […]
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाले बादल बाबू को पाकिस्तानी युवती सना रानी से प्यार हो गया. वो उससे मिलने के लिए पाकिस्तान भी पहुंच गया. लेकिन उसके पास डॉक्यूमेंट्स नहीं थे, जिस कारण पाकिस्तान की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट ने उसे एक साल जेल की सजा सुनाई. साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. बादल फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद है. उसे चार महीने बीत चुके हैं. लेकिन पाकिस्तान के एक वकील ने बादल के परिवार को यह यकीन दिलवाया है कि वो उसकी सजा को कम करवाकर जल्द ही भारत […]
ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवलिंग बबय्या स्वामी (45) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के लातूर जिले के निवासी थे. वे अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक स्मारक का भ्रमण कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:15 बजे शिवलिंग स्वामी ताजमहल के रॉयल गेट के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ताजमहल के सहायक संरक्षण अधिकारी प्रिंस वाजपेयी […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से दो मौतों का मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में क्लीनिक, डॉक्टर और परिणाम बिल्कुल एक तरह के है. इस मामले में खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला अनुष्का तिवारी फरार है और लाख कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पीड़ित पक्षों का कहना है कि अनुष्का आधे दाम में हेयर ट्रांसप्लांट का लालच देकर ग्राहक को बुलाती थी. फिलहाल पुलिस भी अनुष्का तिवारी की खोज में लगी हुई है. कानपुर के विनीत दुबे और फर्रुखाबाद के मयंक ने कानपुर में रहने वाली और खुद […]
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को एक मुस्लिम छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आदेश दिया है. इस छात्र को उसके क्लासमेट्स ने ही थप्पड़ मारा था. आरोप है कि ऐसा एक महिला टीचर के कहने पर किया गया था. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को रखी गई है. महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने यह मामला यूपी सरकार के खिलाफ दाखिल किया था. मामला 2023 का है, जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की खंडपीठ ने की. कोर्ट ने […]
उत्तर प्रदेश के मथुरा की विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आए दिन कोई न कोई खास कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं. लेकिन इस वक्त ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी महाराज सुबह शाम भक्तों को फूल बंगले में विराजमान होकर दर्शन दे रहे हैं. इसी बीच एक और खास चढ़ावा ठाकुर बांके बिहारी को अमेरिका से भेंट किया गया है, जिसे देखकर भक्त भी निहाल हो गए हैं. बांके बिहारी को डॉलर की माला धारण कराई गई है. ठाकुर बांके बिहारी महाराज को डॉलर की माला भेंट […]
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक घर में शादी समारोह चल रहा था. बारात आ चुकी थी. बस जयमाल होने ही वाली थी कि तभी पुलिस वहां आ धमकी. उन्होंने दूल्हे के बारे में ऐसा राज बताया जिसे सुन दुल्हन सदमे में आ गई. दरअसल, दूल्हा पहले से ही शादीशुदा था. बीवी-बच्चा होने के बावजूद वो दूसरी शादी करने जा रहा था. लेकिन उससे पहले ही शादी रोक दी गई. मामला कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया गांव का है. बारात आने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर चढ़े. दोनों के हाथों में वरमाला था. दूल्हा होने वाली दुल्हन को वरमाला […]
लुटेरी दुल्हन के कई किस्से सामने आते रहते हैं. कई लोग न चाहते हुए भी लुटेरी दुल्हनों के चंगुल में फंस ही जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हरदोई से. यहां एक दुल्हन शादी के बाद दो महीने तक ससुराल में रही. फिर जब ससुराल आई तो सुहागरात पर कांड कर गई. मामला ऊंचाटीला मोहल्ले का है. यहां रहने वाला राम प्रताप यादव अपनी नई-नवेली दुल्हन को शादी के दो महीने बाद मायके से विदा करवाकर ससुराल लाया. 10 मई 2025 यानी शनिवार को वो पत्नी को विदा कराकर अपने घर लाया. अगले दिन […]
उत्तर प्रदेश के बलिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. वहीं हत्या करने के बाद पति के शव के 6 टुकड़े किए. इसके बाद शव के टुकड़ों को अलग-अलग इलाकों में ले जाकर फेंक दिया. युवक के हाथ-पैर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर के कई टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं, लेकिन अभी मृतक के शव […]
उत्तर प्रदेश में एक युवक किशोरी को किडनैप कर ले गया. फिर उसके साथ रेप किया. शर्मशार कर देने वाली बाद ये है कि जिस युवक ने किशोरी के साथ ये घिनौना काम किया वो रिश्ते में उसका दादा लगता है. हालांकि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली इलाके का है. हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई. जब किशोरी का पेट दर्द होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया. अल्ट्रासाउंड में पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती […]

