उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की. साथ ही उन्होंने हवाई फायरिंग भी की. इस मामले पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को नहर में कूदना पड़ा. लेकिन नहर में बदमाशों को पकड़ने के लिए कूदे एक सिपाही की मौत हो गई. ये पूरा मामला थाना कोतवाली शहर के चक्कर चौराहे का है. बताया जा रहा है कि यहां स्विफ्ट कार सवार बदमाश और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया था. विवाद होने के बाद कार सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी. […]
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कांसेपुर बंबा के पास फंदे से लड़की छात्रा की मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि लड़की ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसका गला घोंटने के बाद पेड़ से बंधे फंदे से लटकाया गया है. आरोप है कि फंदे पर लटकाने से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने अपने साले और साढ़ू के बेटे को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने […]
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन दिन पहले हुई एक हत्या का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई है. पुलिस ने प्रेमिका के आरोपी पिता-भाई को गिरफ्तार किया है. फिलहाल अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है. जानकारी के मुताबिक 13 मई को जिले के नरदौली इलाके के एक खेत में अंकुल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. […]
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर संभव कोशिश और सियासी समीकरण सेट करने में जुटे हैं. अखिलेश ने अपने 2024 के ‘विनिंग फार्मूले’ पीडीए को और भी मजबूती देने के लिए दलित एजेंडे पर फोकस कर रखा है. ऐसे में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रही एयर विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी करना कहीं सियासी तौर पर सपा के लिए महंगा न पड़ जाए, क्योंकि बसपा से लेकर बीजेपी तक सपा को दलित विरोधी कठघरे में खड़ा करने में जुट गई है. अखिलेश यादव के […]
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कोखराज में एक होटल के पास एक बस रुकी हुई थी. इसी बस से गुजरात का रहने वाला एक जीरा व्यापारी एक बैग में 20 लाख रुपये लेकर प्रयागराज से दिल्ली जा रहा था. तभी एक बदमाश रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर भाग निकला. बदमाश के भागते समय हाइवे पर रुपए गिर पड़े, जिसको लूटने की लोगों की होड़ मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है. यहां जायसवाल होटल के पास खड़ी लग्जरी बस […]
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स को पेड़ से बांधकर मरने तक पीटा गया. फिर लाश को गंगा नदी में जाकर बहा दिया. ये काम किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और बेटों ने किया. मामला मांडा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, केरानी का तारा मोहल्ला में बुधवार दोपहर दो बेटों संग पत्नी ने पति को पेड़ से बांध दिया. इसके बाद तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस को बरगला कर लौटा दिया. आनन-फानन में […]
वो कहते हैं न कि जब प्यार होता है तो न उम्र देखी जाती है, न शक्ल और न ही सूरत. लेकिन कभी-कबार प्यार ऐसे शख्स से भी हो जाता है, जो समाज के खिलाफ होता है. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है. यहां एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सारा राज खुल गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि किशोरी का अपने मामा के ही बेटे से चक्कर चल रहा था. दरअसल, किशोरी की […]
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की कि जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. पति ने महिला को छत से उल्टा लटका दिया था. इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही और रहम की भीख मांगती रही. शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई. बदायूं के वजीरगंज इलाके के गांव बनियाठेर के रहने वाले रघुनाथ सिंह ने बताया कि उसकी बहन डॉली की शादी 12 साल पहले नितिन सिंह से हुई थी. नितिन आंवला के […]
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मकान का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान का छज्जा गिरा उसमें काफी समय से पानी की लीकेज हो रही थी. इसको लेकर उन्होंने मकान मालिक से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने पानी लीकेज की समस्या का हल नहीं कराया. गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना […]
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में वर्षों के संघर्ष, तपस्या और समर्पण के बाद अब राम दरबार का विहंगम स्वरूप साकार होने जा रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को उनके भव्य सिंहासन पर विरामान करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. 23 मई को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर भगवान राम को उनके भव्य सिंहासन पर विराजित किया जाएगा. यह दिन हर रामभक्त के लिए अत्यंत विशेष होगा.इस अवसर पर मंदिर के प्रथम तल पर विशेष रूप से निर्मित मूर्तियों की स्थापना की जाएगी. ये मूर्तियां भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की […]

