भारतीय संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्र रूप से अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार-प्रसार करने का पूरा अधिकार देता है, लेकिन वह जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का विरोध करता है. ये टिप्पणी इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस विनोद दिवाकर ने की है. उन्होंने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की मांग की गई थी जिनके ऊपर लोगों को पैसे और मुक्त इलाज का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने पर मजबूर करने का आरोप था. कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामला गंभीर है, पुलिस इसको लेकर उचित कार्रवाई करेगी. […]
उत्तर प्रदेश
बरेली की इज्जत नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने इस स्पा सेंटर से 6 लड़कियों समेत कुल आठ लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें लग्जरी की चाहत है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने शौक पूरा कर सकें. इसलिए खुद की इच्छा से इस धंधे में उतरी हैं. फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बरेली में सीओ तृतीय पंकज […]
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो एक सूटकेस में अपनी पत्नी की लाश बंद करके उसे ठिकाने लगाने के लिए जाने वाला था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शख्स ने लाल कलर के सूटकेस में अपनी पत्नी की लाश पैक की हुई थी. शख्स ने महिला के शव को अपने घर में छुपाया हुआ था. फिर उसे ठिकाने लगाने जाने वाला था. लेकिन पुलिस उसके घर पहुंच गई. ये मामला शाहजहांपुर के मोहल्ला पक्का कटरा से सामने आया है, जहां अशोक कुमार नाम का शख्स ही अपनी पत्नी […]
यूपी के बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले 28 साल के आगाज नाम के युवक ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. आगाज बानखाना मोहल्ला में बेकरी चलाता था. उसने जंक्शन के पास होटल सिटी ग्रांड के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक आगाज ने होटल के पंखे से नायलॉन की रस्सी बांधकर फांसी लगाई.रस्सी टूट जाने के कारण उसका शव बेड पर गिर गया. होटल स्टाफ ने जब कमरे में देखा तो तुरंत होटल मालिक जीशान को सूचना दी. जीशान ने […]
उत्तर प्रदेश के संभल में एक दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी. क्योंकि दूल्हा अपनी शादी में भी शराब पीकर बारात लेकर आया था. ऐसे में दूल्हे को नशे में देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि जो शख्स अपनी शादी तक के दिन होश में नहीं है. वह आगे क्या करेगा. ऐसा लड़का किसी काम का नहीं है. मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकती. दुल्हन ने शादी से इनकार तो किया ही, साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से 7 लाख रुपए की […]
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को यूपी एटीएस ने एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शहजाद नाम के शख्स को मुरादाबाद से जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया. जासूस शहजाद की पत्नी ने जासूसी करने से इनकार किया है. जासूस की पत्नी का कहना है कि उसका पति पाकिस्तान से कपड़ा लाकर कारोबार करता है. यूपी एटीएस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. फिलहाल पूछताछ लगातार जारी है. ATS के हवाले से कहा गया है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार शहजाद गया है, […]
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोशल मीडिया के जरिए तलाकशुदा महिला को फंसाकर उससे शादी करने का मामला सामने आया है. महिला को एक युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की. फिर उससे प्यार का नाटक कर शादी कर ली. बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है. आरोपी युवक और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे फंसाया फिर उसकी नगदी और गहने हड़प लिए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पश्चिम बंगाल […]
यूपी सरकार ने प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पर्यटक ट्रेन में विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू कर दिया है. इसी के साथ यूपी देश का पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां पर्यटकाें के लिए जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए विस्टाडाेम कोच की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. यह सेवा पर्यटकों के लिए 12 महीने उपलब्ध रहेगी. फिलहाल यह सेवा वर्तमान में शनिवार […]
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम की यात्रा अब और भी सुखद और आरामदायक होने जा रही है. तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रामपथ और धर्मपथ पर 600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को तपती गर्मी से निजात देंगे. खास बात यह है कि ये फैन सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और पर्यावरण के अनुकूल भी होंगे. इसके साथ ही श्रृंगार हाट से लेकर हनुमानगढ़ी तक एक भव्य कैनोपी भी स्थापित की जाएगी, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिलेगी. अयोध्या में 62 नई विकास परियोजनाएं तेज़ी से अमल में लाई जा […]
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या का मामला 26 साल बाद एक बार फिर से सुर्खियों में है. इसी के साथ पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला भी चर्चा में आ गए हैं. मुन्ना शुक्ला बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में शामिल रहे थे और इसी मामले में उन्हें पटना हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2024 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुन्ना शुक्ला सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को यथावत रखते हुए मुन्ना शुक्ला को 15 […]

