मध्य प्रदेश

टोक्यो/भोपाल।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन 31 जनवरी को कई मंदिरों-टूरिज्म स्पॉट का दौरा किया। उन्होंने क्योटो शहर में किंकाकु-जी यानी गोल्डन पवेलियन, निजो कैसल, सांजुसांगेदों सहित कई वर्ल्ड हेरिटेज देखे। सीएम डॉ. यादव आज टूरिज्म स्पॉट देखने के साथ-साथ कई अहम बैठकें करेंगे। वे जापान के उच्च अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में टूरिज्म-कल्चरल पार्टनरशिप को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों-निवेशको से भी चर्चा करेंगे। उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित करेंगे। गौरतलब है कि, उनकी जापान यात्रा अंतिम पड़ाव पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने […]

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एमबीए की छात्रा को उसी के साथ पढ़ने वाले एक युवक अमन शेख के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद जहां पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सांवेर क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों व्यापारियों ने आज आधे दिन बंद का आवाहन किया है। साथ ही घटना के विरोध में जहां सांवेर को आधे दिन बंद रखा गया है।  वहीं रहवासियों ने […]

भोपाल। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले संगम पर भगदड़ मच गई, कई लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों की मौत की बात भी कही जा रही है लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। भगदड़ के बाद की भयावह तस्वीर सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि लोगों के जूते चप्पल और कपड़े पड़े हुए हैं किसी का सामान पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक भीड़ संगम की तरफ बढ़ गई कुछ लोग जमीन पर बैठे थे और लोग उनके ऊपर कूदते हुए निकल गए। भयावह […]

हरदा। डॉक्टर के द्वारा गलत इलाज करने के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। न्याय नहीं मिलने से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर से मिलने की मांग पर परिजन अड़े रहे। मृतक के परिजनों ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया।  हरदा जिले के ग्राम जालौदा निवासी संतोष कुमार ने अपने बेटे अर्जुन का पेट दर्द होने पर डॉ. भरत काटकर से 17 सितंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था। जिसका गलत ऑपरेशन होने पर उसे 16 अक्टूबर को भोपाल एम्स अस्पताल […]

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान की यात्रा के दूसरे दिन 29 जनवरी को जापान के विदेश मामलों के मंत्रालय (MoFA) में पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोतो सहित कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित किया। इन चर्चाओं के दौरान मध्य प्रदेश में कई तरह के निवेश को लेकर भी चर्चा हुई। खासकर मेडिकल और टायर कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। सीएम मोहन यादव ने सभी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि अगर वे प्रदेश में निवेश करते […]

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ता अब खतरनाक और जान लेवा साबित हो रहे हैं। ग्राम बड़गांव गुर्जर में कुत्ते के काटने से एक बालिका 6 वर्ष की दिव्यांशी पवार पिता दिनेश पवार की मौत हो गई। विगत दिनों ग्राम बड़गांव गुर्जर में 6 वर्षी बालिका दिव्यांशी को कुत्ते ने काट लिया था, गंभीर रूप से घायल बालिका को खंडवा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया था, गंभीर घायल बालिका का इलाज इंदौर में चल रहा था, […]

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पत्नी से परेशान पति बार बार घर से भाग जाता है। अब परेशान पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने पहुंची। जहां उसने अपने पति के कारनामों को उजागर करते हुए उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित महिला सुमन राठौर निवासी छतरपुर ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका विवाह महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टटम निवासी दुर्गेश राठौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसे पता चला कि दुर्गेश का प्रेम-प्रसंग हिनौता निवासी उसकी सगी […]

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना के ग्राम देवरी रनवाहा में कुछ दिन पूर्व हुई नाबालिग पुत्र की हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने एक परिवार दर-दर की ठोखरे खा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका पुत्र जो कक्षा 10वीं का छात्र था, कुछ दिन पूर्व रिश्ते के चाचा ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है, कि मामले के 3 अन्य आरोपी भी है, जिन्होंने पहले उनसे विवाद भी किया था, मगर […]

पन्ना : पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम कटरा से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपनी 2 मासूम पुत्रियों को छोड़ कर एक पुत्र एवं सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है। पीड़ित पति अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ पत्नी और बेटे की तलाश के लिए दर दर ठोकरे खा रहा है। पति ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई है। जिसमे लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात एवं 3 तोला सोने के जेवरात एवं 30 हजार रुपये नगद लेकर प्रेमी के साथ फरार […]

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में होटल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। होटल कर्मचारी ने दरवाजा तोड़कर युवती के शव को बाहर निकाला डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, युवती गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली बताई जा रही है। हार्दिक अग्रवाल और कोमल जोशी तीन दिन पहले गुजरात से उज्जैन आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार को कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, हार्दिक ने बताया कि वह होटल की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में थी और मोबाइल पर किसी […]