मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उद्यमिता और स्वरोजगार बढ़ाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार की ऋण योजनाओं में 10 लाख रुपये तक के कर्ज पर स्टांप व एग्रीमेंट शुल्क में छूट देने की तैयारी है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के निर्देश पर पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। स्टांप शुल्क बैंकों के माध्यम से राज्य सरकार के खजाने में पहुंचता है। उदाहरण के तौर पर संपत्ति को बंधक बनाने पर 0.25 प्रतिशत शुल्क ऋण लेने वाले को देना होता है। इस तरह कुल चार प्रकार […]

 बालाघाट। बालाघाट जिले में नक्सलियों से शनिवार सुबह पुलिस का आमना-सामना हो गया। सर्चिंग कर रहे हाकफोर्स और सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घटना हट्टा और किरनापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर मानागढ़ जंगल की है। मुठभेड़ में 20 राउंड फायर भी किए गए। घटना के बाद की गई तलाशी में पुलिस को पहली बार बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) बरामद हुआ है। पुलिस को जंगल में 10 से 15 नक्सलियों की सूचना मिली थी। हाकफोर्स और सीआरपीएफ बी-207 कोबरा की कुल 11 टीम ने सर्चिंग शुरू की। फायरिंग में घायल हुए कुछ नक्सली इस दौरान शनिवार […]

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम एक गंभीर घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। प्लेटफार्म नंबर दो पर शाम 7:35 बजे एक युवक नशे की हालत में मालगाड़ी की पटरी पर लेट गया। इस घटना ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर किया। घटना के समय, एक मालगाड़ी मेन लाइन से गुजर रही थी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का नाम विनोद था। नशे की हालत में वह इतना धुत्त था कि उसे अपने आसपास की कोई भी जानकारी नहीं थी। वह अचानक पटरी पर […]

दमोह। तेजगढ़ में सोमवार सुबह एक बस में बैठकर पेपर देने जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है। घबराई छात्राओं ने पहले बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब बस नहीं रोकी गई तो दोनों ने चलती बस से छलांग लगा दी। आरोपी बस को लेकर वहां से फरार हो गए। दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन लगाया इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। छात्राओं के सिर में चोट आई है। दोनों अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। मामला इमलिया चौकी के अधरोटा टोरी मार्ग […]

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के अवंती बाई कॉलेज में पढ़ने वाला एक 20 वर्षीय छात्र कॉलेज के बाद अपने घर जा रहा था, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गठेवरा के पास उस पर तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र ने सिविल लाइन थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कदारी निवासी अभिनव मिश्रा ने बताया कि बीती शाम वह छतरपुर से अपने घर जा रहा था तभी गठेवरा के पास […]

विदिशा: शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब स्टेज पर डांस कर रही एक युवती अचानक गिर पड़ी और फिर उठ नहीं सकी। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में हुई, जहां शादी के मंच पर नाचते-नाचते युवती की अचानक मौत हो गई। पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती डांस करते हुए अचानक गिर जाती है और फिर नहीं उठती। स्टेज पर डांस करते-करते मौत, वीडियो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि […]

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा नगर के सिविल अस्पताल में सिस्टर ड्यूटी रूम में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की ख़बर अस्पताल में जैसे ही फैली कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी, बताया जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट से नर्सिग रूम में लगी थी। आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग बुझाने काफी देर तक फायर ब्रिगेड वाहन का इंतज़ार करना पड़ा।  सिस्टर रूम में अचानक काला धुआं फ़ैल रहा था, तभी स्टाफ के लोगों द्वारा आग लग जाने की बात […]

डबरा। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां अज्ञात कार ने दादी और नाती-नातिन को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही नाती और दादी की दर्दनाक मौत हो गई है, नातिन गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह घटना डबरा सिंध पुल के पास मॉडल स्कूल के सामने की NH 44 की है। अज्ञात कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला और उसके नाती की दर्दनाक मौत हो गई है।  8 वर्षीय नातिन घायल है जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमला जाटव […]

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई और दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भेजा गया। यह घटना अलीराजपुर जिले के आम्बुआ मार्ग पर स्थित राही पेट्रोल पंप के पास की है। देर रात को यह घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला […]

पन्ना। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम मड़ला में बने एक कुएं में सोमवार को तेंदुआ के गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया था। बताया गया है कि जब लोग इस कुएं में पानी भरने पहुंचे तो पानी में उन्हें एक तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया, कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए और तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों से बांध कर कुएं में जाल और खाट डालकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर […]