मध्य प्रदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के माहौल में जब पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है. तब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर पीठ में पदस्थ न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने देश सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है. उन्होंने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें अदालत की बेंच से मुक्त कर सेना या प्रशासनिक सेवाओं के जरिए सीमा पर देश की सेवा का अवसर दिया जाए. जस्टिस वर्मा का यह अनुरोध सिर्फ भावनात्मक नहीं है, बल्कि उनकी पृष्ठभूमि और प्रशिक्षण इसे पूरी तरह से […]

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। युद्ध के बने हालातों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत से फोन पर बात की है। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने भारत से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है। पाकिस्तान द्वारा मौजूदा हालातों को सुलझाने की बात कही जा रही है। सूत्रों बताते हैं कि, पाकिस्तान भारत से कह रहा है कि मौजूदा हालातों को कूटनीतिक तरीके से सुलझा लिया जाए। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के […]

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को 3 साल तक लिव इन में रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने मामला दर्ज कर सागर निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 26 साल की पीड़िता की पहचान सागर के रहने वाले सलमान से सोशल मीडिया पर हुई थी। सलमान ने खुद को कारोबारी बताया था और शादी का भरोसा लड़की को दिया था। इसके बाद कोहेफिजा क्षेत्र में किराए पर […]

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा ब्लॉक के जयसिंह पुरा में हुई एक शादी अचानक सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है। दरअसल, जयसिंहपुरा में हुए विवाह के बाद भोपाल निवासी दूल्हा अपनी दुल्हनिया की विदाई कराने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गया। जयसिंहपुरा में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया। भोपाल जिले के मुबारकपुर निवासी सरपंच रघुवीर सिंह मारन के बेटे इंजीनियर यशवंत का विवाह जयसिंहपुरा निवासी पूर्व सरपंच भगवान सिंह की बेटी हेमलता से हुआ है। यशवंत मारन ने अपनी दुल्हन हेमलता […]

भोपाल। भारत माता चौराहे पर भारत माता की आरती में सम्मिलित हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की देखिए भारत हमेशा आस्था भरोसे का दीपक दुनिया में जलाता आ रहा है। भारत ये है कि जब-जब जहां अंधेरा हुआ है भारत ने हमेशा उसे अंधेरे में अपने हिस्से का दिया जलाकर दुनिया को प्रकाशमय किया है। भारत में स्वाभिमान के साथ युद्ध छेड़ा है क्योंकि भारत की बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का काम पापी पाकिस्तान ने, उसके गुर्गों ने, कुछ मुल्ला मौलवियों के इशारों पर जो आतंकी पल रहे थे उसने किया। हमने उनकी ही […]

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वैवाहिक सम्मेलन के दौरान खाना की क्वालिटी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. मारपीट से शुरू हुए विवाद में देखते ही देखते बंदूक निकल गई. इस पूरे घटनाक्रम में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वैवाहिक सम्मेलन में उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शिवपुरी के कोतवाली थाने के तहत आने वाले दरौनी क्षेत्र में गुरुवार को सेन समाज […]

सपना तो था तारों की छांव में महबूब से खूब सारी बातें करने की, दोनों को इंतजार था गुरुवार की रात का. आखिरकार वह दिन भी आ गया और फेरे लेकर दोनों दो दिल एक जान बन गए. लेकिन उनका सपना अधूरा ही रह गया. फेरों के बाद बारात वापस लौटी और लाख हसरतों के बावजूद दूल्हा अपनी पत्नी से बिना कुछ कहे अपनी पोस्ट के लिए रवाना हो गया. हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश में राजगढ़ के रहने वाले वायु सैनिक मोहित की. वह अपनी शादी के लिए 17 अप्रैल से 15 तक छुट्टी लेकर घर आया […]

ग्वालियर। भारत-पाक तनाव के बीच ग्वालियर जिला अलर्ट मोड पर आ गया है। महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन होने के चलते ग्वालियर जिला काफी महत्वपूर्ण है। ग्वालियर में इन हालातों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, यह बैठक स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में हुई। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने आपदा प्रबंधन की स्थिति को परखने अधिकारियों से बातचीत की है। समीक्षा बैठक में नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि युद्ध जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके इसको लेकर एसडीएम स्तर […]

डबरा। भितरवार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में दीवाली के बाद हरियाणा चला गया था। उसके बाद आरोपी जो पति का पुराना दोस्त है, महिला के घर आता-जाता रहा। दिनांक 9 दिसंबर 2024 की रात करीब 1 बजे वह महिला के घर घुस आया, जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया […]

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब में खुदाई चल रही थी, इस दौरान महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज हुई है। यहां पर 10वीं शताब्दी की एक सफेद पत्थर की नंदी प्रतिमा मिली है, तालाब की गहराई में यह नंदी प्रतिमा दिखी थी। इस खोज ने क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और कलात्मक विरासत पर नया प्रकाश डाला है। यह प्रतिमा उत्कृष्ट नक्काशी और अलंकरणों से सुशोभित है, यह मूर्ति सफेद पत्थर से बनी हुई है और  दिखने में भी काफी सुंदर है। पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। खुदाई स्थल से प्रतिमा को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला […]