मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 6 मई को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था. 10वीं में 76.22 प्रतिशत और 12वीं में 74.48 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. 6 मई को एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया 7 मई को एक छात्र ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. क्योंकि वह 10वीं कक्षा में दो बार फेल हो गया था. ये मामला रतलाम के मोमिनपुरा इलाके से सामने आया है, जहां 7 मई की रात को ये घटना घटी. जहां दसवीं क्लास में लगातार दूसरी बार फेल […]

मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वंदे भारत एक्सप्रेस जो देश की राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के खजुराहो के बीच चलती है. उसे अब एक नया हॉल्ट मिल गया है. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब एमपी के दतिया जिले में भी रुकेगी. इससे दतिया के यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे. इस ट्रेन को लोकसभा सांसद संध्या राय ने हरी झंडी दिखाकर दतिया से रवाना किया. लंबे समय से दतिया के लोगों की मांग थी कि यहां वंदे भारत एक्सप्रेस का हॉल्ट […]

उज्जैन)। इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल नाके के कर्मचारियों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने एक वाहन में सवार महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे के टोल नाके के कर्मचारी एक परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक व टोल कर्मचारियों की […]

भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार रेखा सूर्यवंशी से बढ़ गई थीं। उसे रेखा के प्रेमी संजय पाठक से उसका बात करना पसंद नहीं था। उसने संजय का रेखा के घर आना-जाना बंद करा दिया था। साथ ही रेखा के मोबाइल पर उसका नंबर भी ब्लाक करवा दिया था। वह अक्सर फोन कर संजय से अभद्रता करता था। साथ ही रेखा से उसके बारे में अनाप-शनाप बातें करता था। यहां तक की मौत से दो […]

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सात साल की बच्ची आई तो शादी का प्रोग्राम अटेंड करने थी. लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि उसकी मौत हो गई. दरअसल, जब दूल्हा-दुल्हन एंट्री कर रहे थे तो वहां स्मोक फायर (सफेद धुआं) के लिए जार लगाए गए थे. उसके ठीक पास वो बच्ची भी खड़ी थी. स्मोक फायर का एक जार नीचे गिरा और बच्ची की फेफड़े और नसें सिकुड़ने लगीं. आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बाढ़गांव निवासी 7 साल की मासूम वाहिनी 6 मई को अपने परिजनों […]

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने डेढ़ साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है. जिसे पहले बीमारी के कारण मौत माना जा रहा था, वो हत्या निकली. हत्यारन मृतक की पत्नी और पत्नी का जीजा निकला. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह केस सोल्व हो पाया तो डेढ़ साल बाद आई एफएसएल रिपोर्ट से. मामला साल 2023 का है जब चैरिटेबल अस्पताल में नलखेड़ा तहसील के गांव ताखला में रहने वाले संजय मालवीय की मौत हो गई थी. संजय की मौत के बाद उसकी पत्नी और परिवार वालों का कहना था कि अचानक तबीयत बिगड़ी […]

गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि युद्ध विराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत है। इस पर सख्ती से रोक लगना चाहिए। राज्यसभा सदस्य सिंह रविवार सुबह शहर के हड्डी मिल क्षेत्र में भू-माफिया से पीड़ित आदिवासी परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वे मीडिया से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि हर समस्या का निदान बातचीत है, जबकि युद्ध तो आखिरी विकल्प होता है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है। वहां की सरकार आतंकवादियों को पैसे का लालच देकर ट्रेनिंग देती है, […]

उज्जैन: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। देवेंद्र फडणवीस ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने करीब 20 मिनट तक विशेष पूजा की और भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान संजय पुजारी और विकास पुजारी ने पूजा विधि सम्पन्न करवाई, जबकि आकाश पुजारी और दिनेश पुजारी भी वहां उपस्थित रहे। इससे पहले सीएम फडणवीस भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां दोनों नेताओं ने सिंचाई समझौते पर हस्ताक्षर किए। भोपाल से लौटते समय वे सीधे उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लिया। मंदिर […]

सीहोर।  अमलाह टोल प्लाजा पर गुरुवार देर शाम लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय एक काली स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना टोल दिए आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर युवकों ने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाह पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से चले गए। लेकिन करीब एक घंटे बाद 50 से 60 युवक लाठी-डंडों […]

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अजीब स्थिति बन गई. बेंगलुरू से चलकर दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस की एक कोच को ढेर सारे लोग खड़े थे. यहां पुलिस ने घेरा बनाया था, वहीं डॉक्टर और नर्स की टीम ने एक महिला को कोच से बाहर निकाला और पर्दा कर वहीं पर प्रसव कराया. महिला ने एक स्वस्थ और सुंदर बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे की किलकारी गूंजते ही वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया. इस प्रकार मानवता दिखाने पर यात्रियों रेलवे स्टॉफ का आभार प्रकट किया है. दरअसल बिहार के मोतीहारी की रहने […]