नई दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली के अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने इस बार जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को दिल्ली से मैदान में उतारा है। कन्हैया उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं चांदनी चौक (Candidates From Congress) संसदीय क्षेत्र से जयप्रकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। उदित राज को उत्तर-पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस का टिकट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली आबकारी घोटाला : BRS नेता कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढाई गयी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का समझौता है। यहां कुल सात लोकसभा सीटें हैं। इनमें से चार पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सीटें आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाए गए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर जेएनयू की एक छात्र रैली में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। हालांकि राष्ट्र-विरोधी नारों के मामले में पुलिस कुमार के खिलाफ कोई सबूत प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिसके चलते उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें – धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती, सर्व समाज ने निकाली ‘सामाजिक समरसता’ यात्रा
Candidates From Congress – गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी अपने हिस्से की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं भाजपा ने सभी सातों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी से होगा। मनोज तिवारी पिछले दो बार से यहां सांसद। वहीं जयप्रकाश अग्रवाल का मुकाबला चांदनी चौक में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल से होगा। यह सीट भी पिछले दो चुनाव से भाजपा लगातार जीती आ रही है।