Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
    • Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
    • Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
    • Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्टर से जुड़ी दिलचस्प बात
    • Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पुलिस का एक्शन
    • Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, FPI की बिकवाली जारी
    • GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है अंतर
    • Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड़ी अहम बातें
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा सरकार का कैबिनेट विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

    हरियाणा सरकार का कैबिनेट विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

    March 20, 2024 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा में बीते हफ्ते हुए सियासी फेरबदल के बाद नायब सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. नायब सैनी की शपथ ग्रहण के आठ दिन बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है. हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार में आठ विधायकों ने कैबिनेट, राज्य मंत्री पद की शपथ ली है. कैबिनेट के विस्तार से पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और कई निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार में सिर्फ एक ही निर्दलीय विधायक को जगह मिली है.

    इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी हुई तेज, सुशील गुप्ता ने किया रोड शो

    इन विधायकों ने ली शपथ

    आठ विधायकों में से एक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है तो बाकी सात विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है. इन सभी को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. सोहना से विधायक संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. विशंभर सिंह वाल्मीकि, भवानी खेड़ा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली. कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली, नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली.

    अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. हिसार से विधायक  डॉ. कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वहीं, नायब सैनी मंत्रिमंडल में अब छह कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री हैं.

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के छह लोगों की मौत

    सिर्फ एक निर्दलीय को मिली जगह

    मंत्रिमंडल में केवल एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला को जगह दी गई है. छह निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा का समर्थन करने वाले हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है. मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ऐसी अटकलें थीं कि निर्दलीय विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी. हालांकि, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज यह कहकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए कि उन्हें कैबिनेट विस्तार के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास्ता बनाने के नए नियम

    Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्तार

    CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और जांच जारी

    Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर 4 नवंबर को होगी सुनवाई

    घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार और गोवंश बरामद

    हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने किया संघर्ष का ऐलान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.