फिरोजपुर जिले के मोची बाजार इलाके में 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. के एक नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मास्टरमाइंड का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मास्टरमाइंड (encounter of mastermind) गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।
इसे भी पढ़ें – जेल से बाहर आएगा MP Amritpal Singh! 1 से 19 दिसंबर तक….
सूत्रों के अनुसार, उसने पुलिस नाके पर तैनात मुलाज़िमों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में जतिन को गोलियां लग गईं और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फिरोज़पुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से ही फिरोज़पुर पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थीं।
इसे भी पढ़ें – बच्चों को पुलिस बना रही कल के रक्षक, ‘साइबर जागो’ से ‘सांझ’ तक- बच्चे बन रहे साइबर सुरक्षा के योद्धा
encounter of mastermind – पुलिस ने बीते दिन नवीन अरोड़ा की हत्या में शामिल गिरोह के सदस्य हर्ष और कनव, निवासी बस्ती भट्टीयां, को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस हत्या का मुख्य आरोपी गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली थाना सिटी फिरोज़पुर के एस.एच.О. की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी। जवाबी फायरिंग में जतिन की टांग पर तीन गोलियां लगीं।
