नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि एक सर्वे के मुताबिक राजस्थान में बीते तीन साल (Bribery Increased In Rajasthan) में 22 प्रतिशत घूसखोरी बढ़ गई है। आज राजस्थान में 19 हजार किसानों की जमीन कुर्की हो रही है। किसानों का कर्जा माफ़ नहीं हुआ। सैंकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली है। यहां भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में अरुण सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में 40 लाख से अधिक युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन उनको बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। इन युवाओं से राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें – सीबीआई ने पांच अधिकारियो को किया गिरफ्तार, एक करोड़ रिश्वत लेने का आरोप

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 12 पुजारियों ने या तो आत्महत्या की हैं या उन्हें जिन्दा जला दिया गया है। राजसमंद में जिन्दा जलाया गया। इस तरह का कुकर्मी शासन राजस्थान में चल रहा है। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे कृष्णा जाटव के घर नहीं गई, जयपुर में महिला टीचर, जो जिन्दा जलाई गईं उनके घर भी नहीं जातीं, एम्बुलेंस में महिला के साथ रेप किया गया… उनके घर भी प्रियंका गांधी नहीं जातीं। इसके पीछे का कारण राजस्थान की जनता अच्छे से समझ रही है।

इसे भी पढ़ें – सावरकर की आलोचना करने वालों के कौन से पुरखे फांसी चढे थे : सुनील आंबेकर

Bribery Increased In Rajasthan – उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जिन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ गहलोत सरकार है, जिसके कारण राज्य के सात जिलों में ओबीसी समाज का बीते चार सालों से प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जब प्रमाण पत्र ही नहीं बन रहा है तो उनको कोई लाभ भी नहीं मिल रहा है। हम डट कर अपने राजस्थान के ओबीसी समाज के साथ खड़े हैं।

Share.
Exit mobile version