Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ के 4 नन्हें जांबाजों को वीरता पुरस्कार, सीएम ने कहा- 2026 से भव्य तरीके से मनाएंगे वीर बाल दिवस

    छत्तीसगढ़ के 4 नन्हें जांबाजों को वीरता पुरस्कार, सीएम ने कहा- 2026 से भव्य तरीके से मनाएंगे वीर बाल दिवस

    December 27, 2025 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर: शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ के विशेष समारोह में प्रदेश के चार बहादुर बच्चों को उनकी अदम्य वीरता और सूझबूझ के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित (bravery awards) किया. छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इन बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की स्मृति में स्थापित पुरस्कार दिए.

    छत्तीसगढ़ के चार बच्चों को वीर बाल दिवस पर पुरस्कार

    पुरस्कार पाने वालों में भिलाई के ओम उपाध्याय को साहिबजादा अजीत सिंह अवॉर्ड दिया गया. सरगुजा की 7 वर्षीय कांति को साहिबजादा जुझार सिंह अवॉर्ड दिया गया. धमतरी की अंशिका साहू को साहिबजादा जोरावर सिंह अवॉर्ड दिया गया. रायपुर के प्रेमचंद साहू को साहिबजादा फतेह सिंह अवॉर्ड दिया गया.

     चारों बच्चों को इसलिए दिया गया वीरता सम्मान

    कुत्ते के हमलों से बच्चों को बचाया

    1. ओम उपाध्याय कोहका भिलाई के रहने वाले हैं. उन्हें साहिबजादा अजीत सिंह अवॉर्ड दिया गया. भिलाई की गलियों में जब आक्रामक कुत्तों ने मासूमों को घेरा, तो सन्नाटा पसर गया, लेकिन दिव्यांग ओम उपाध्याय के हौसले ने वह कर दिखाया जो अच्छे-अच्छों के बस में नहीं था. बच्चों को बचाने के दौरान एक कुत्ते ने ओम के हाथ को लहूलुहान कर दिया, पर यह वीर बालक टस से मस नहीं हुआ. ओम, कुत्तों से तब तक लड़ते रहे जब तक कि शिकारी कुत्ते दुम दबाकर भाग नहीं गए.

    हाथियों के हमले से 3 साल की बहन को बचाया

    2. कांति ग्राम मोहनपुर जिला सरगुजा को साहिबजादा जुझार सिंह अवॉर्ड दिया गया. कुमारी कांति ने सरगुजा के जंगलों से जब हाथियों का झुंड गांव में घुसा, तो गांव के सभी लोग अपनी जान बचाने यहां वहां छिप गए. इसी दौरान घर में उसकी तीन साल की मासूम बहन अकेली रह गई थी. ऐसे में 7 साल की कांति ने हाथियों की चिंघाड़ की पहवाह ना करते हुए घर के अंदर घुसी और अपनी बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लाई.

    बिजली के तारों से अपनी बड़ी बहन को बचाया

    3. अंशिका साहू ग्राम संबलपुर जिला धमतरी को जोरावर सिंह अवॉर्ड दिया गया. कुमारी अंशिका साहू ने धमतरी में जब खेल-खेल में अंशिका की बड़ी बहन बिजली के खुले तार की चपेट में आई, ते अंशिका ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और बिना डरे प्लास्टिक की चप्पल को हथियार बनाया और एक सटीक प्रहार से अपनी बहन को मौत के चंगुल से खींच लिया.

    तालाबा में डूबते हुए बच्चे को बचाया

    4. प्रेमचंद साहू ग्राम रामपुर डंगनिया रायपुर रायपुर को साहिबजादा फतेह सिंह अवॉर्ड दिया गया. रायपुर के तालाब में जब एक पैर फिसला, तो हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदलने लगा. एक बालक डूब रहा था और सांसे उखड़ रही थी. प्रेमचंद साहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना मौत की लहरों में छलांग लगा दी. गहरे (bravery awards) पानी की चुनौतियों को मात देते हुए प्रेमचंद ने डूबते हुए बालक को किनारा दिखाया और उसे नया जीवन दान दिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान

    अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलियारों में हड़कंप

    शिवरीनारायण की महानदी में ‘बोट वॉर’! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टकराव

    शक में बना हैवान! तलवार से बुजुर्ग का गला रेता और निकाल लीं आंखें, परिवार के 7 लोगों को भी मरणासन्न किया

    भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी भी फरार।

    “एक भी आपत्ति हो तो करें सार्वजनिक!” अमित शाह के आरोपों पर भूपेश बघेल का करारा जवाब

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.