मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राजस्व, पुनर्वास, जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग में स्टेनोटाइपिस्ट के पदों के लिए 24 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए। इससे पहले 11 मार्च को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में क्लर्क, जूनियर तकनीशियन और हेल्पर के पदों के लिए 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
इसे भी पढ़ें – पंजाब कांग्रेस नेता राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी छोड़ी, AAP में शामिल
रोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के युवाओं के लिए यहीं रोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब में शिक्षित युवाओं को नौकरियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों के हितों की रक्षा कर रही है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में हुईं शामिल
पहले सीएम देने वाले थे नियुक्ति पत्र
इन अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिये जाने थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री ने इसकी जिम्मेदारी जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री जिम्पा को सौंपी। जिन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ये नियुक्ति पत्र वितरित किए। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने राज्य सरकार और विभाग के अधिकारियों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
उम्मीदवारों ने ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने की कसम खाई। इस मौके पर प्रमुख सचिव नीलकंठ एस अवहद और एचओडी अमित तलवार भी मौजूद थे।

