पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड बाईपास पर स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर एक बड़ा बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक आतंकी मारा गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इस हादसे (bomb exploded in hand) में घायल संदिग्ध आतंकी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी बचाया नहीं जा सका.
जांच में पता लगा है कि ये व्यक्ति एक आतंकी संगठन के स्लीपर सेल से जुड़ा था और धमाके के लिए भेजे गए विस्फोटक की डिलीवरी लेने आया था, लेकिन इस दौरान इस विस्फोटक में ब्लास्ट हो गया और व्यक्ति की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें – पंजाब के लोगों के लिए बड़े खतरे की घंटी! होश उड़ाने वाली आई Report
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि घायल व्यक्ति के हाथ में एक बम जैसी वस्तु थी, जो अचानक फट गई. विस्फोट इतना तेज था कि व्यक्ति के दोनों हाथ और पैर उड़ गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वह व्यक्ति वहां किस उद्देश्य से आया था या क्या कर रहा था? इससे पहले पुलिस अधिकारी ने बताया था, हमें विस्फोट की सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
bomb exploded in hand – अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया था, “हमें सुबह सूचना मिली कि विस्फोट हुआ है. हमने पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है और गंभीर रूप से घायल उस व्यक्ति को गुरु नानकदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया. आमतौर पर ऐसे सुनसान इलाके में हमने पहले भी देखा है कि अपराधी अपने कंसाइनमेंट लेने जाते हैं. हमें संदेह है कि वह उन आरोपियों में से एक है जो कंसाइनमेंट लेने गया था और विस्फोटक को ठीक से न संभाल पाने के कारण स्वयं घायल हो गया. हमारी एफएसएल टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.”

