Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र! 89 साल की उम्र में हुआ निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र! 89 साल की उम्र में हुआ निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    November 24, 2025 मनोरंजन 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर उनके परिजन तथा (Dharmendra passes away) अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.

    धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी.

    इसे भी पढ़ें – शूटिंग के दौरान घायल हुईं श्रद्धा कपूर: ‘ईठा’ फिल्म के गाने की शूटिंग में डांस करते समय लगी चोट

     Dharmendra passes away – धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे. उनकी पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आसपास थीं.

    धर्मेंद्र के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. हर कोई एक्टर को नम आंखों से याद कर रहा है. एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. आमिर खान, सलमान खान जैसी बड़ी हस्तियां भी इस मुश्किल घड़ी में देओल परिवार का साथ देने पहुंचीं. बता दें कि सलमान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा मानते थे, वो कई मौकों पर ये बात कहते भी दिखे थे.

    300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

    धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का  ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड

    10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

    बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान

    आदित्य धर की फिल्म में न रणवीर, न अर्जुन रामपाल! इस अभिनेता को लाने के लिए निर्देशक ने अड़ाई टांग

    पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बाद अब आयुष्मान-शरवरी की फिल्म पर चला कैंची! बदला जा रहा है नाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.