बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने गठबंधन कर लिया है और सीट-शेयरिंग समझौते को फाइनल (BMC election) कर लिया है, उन्होंने रविवार को यह घोषणा की. दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच कई राउंड की बातचीत और मीटिंग के बाद हुआ है. BMC की 227 सीटों में से, कांग्रेस 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. दूसरी ओर, VBA 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
कांग्रेस महा विकास आघाड़ी (MVA) का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे की लीडरशिप वाली शिवसेना-UBT और शरद पवार का नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का गुट भी शामिल है. BMC चुनावों के लिए, सेना-UBT ने राज ठाकरे की लीडरशिप वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ गठबंधन किया है, इस कदम की कांग्रेस ने बार-बार आलोचना की है.
कांग्रेस ने कहा है कि वह सभी ‘बांटने वाली’ और ‘कम्युनल’ ताकतों के खिलाफ है, इसीलिए वह MNS के साथ शिवसेना-UBT के अलायंस का विरोध कर रही है. पहल, पार्टी ने कहा था कि वह BMC चुनाव अकेले लड़ेगी, लेकिन अब कांग्रेस प्रकाश अंबेडकर की पार्टी के साथ अलायंस करने का ऐलान किया है.
शरद पवार की एनसीपी से भी कांग्रेस से बात कर रही है. अगर बात बनी तो एनसीपी को कांग्रेस 25 सीट मुंबई में देने को तौयार है. हालांकि सूत्रों के अनुसार शरद पवार की पार्टी 40 से 45 सीट मांग रही है.
BMC election – मुंबई में कुल 227 सीटो में 50 सीटें ऐसी है जहां दलित वोट और मुस्लिम वोट की तादात ज्यादा हैं. इनमें अणुशक्ति नगर,ट्राम्बे,घाटकोपर रमाबाई चाल, मानखुर्द, अंधेरी ईस्ट,अंधेरी वेस्ट, कुर्ला,सं ताक्रुज वाकोला, बन्दरा ईस्ट, बन्दरा वेस्ट, दादर, वर्ली, धारावी, वडाला, जीटीबी नगर, चूनाभट्टी जैसी सीटें शामिल हैं.
