साल 2025 में कई सारी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं जिसने सभी को रुलाकर रख दिया. इसी में एक केस था सौरभ मर्डर केस. इस केस को मुस्कान-साहिल केस और यूपी ब्लू ड्रम केस के तौर पर भी जाना जाता है. जब ये केस सामने आया तो इसे सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. अब इस केस और ऐसे ही कई सारे केसेज पर (blue drum and killer smile) अब वेब सीरीज आ गई है. इस सीरीज में सोनम और राज के केस को भी शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें – क्रेज या पागलपन : 5000 रुपये में बिक रही एक टिकट, रिलीज से पहले ही टूटा डिमांड का रिकॉर्ड
चाहें सोनम का केस हो या फिर मुस्कान का, ये साल 2025 के सबसे ज्यादा हाइलाइटेड केस में से एक रहा और सालभर चर्चा में भी रहा. जहां एक तरफ इन केसेज पर मीम्स भी खूब वायरल हुए वहीं इसका दूसरा पहलू ये भी देखने को मिला कि इसने शादी टर्म को लेकर लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया और मन में एक डर भी पैदा कर दिया. अब मेकर्स ने बिना ज्यादा देर किए इन घटनाओं को भुनाने की कोशिश की है और इसका नतीजा ये है कि अब इसपर सीरीज बना दी गई है.
इसे भी पढ़ें – सरायाह मल्होत्रा का ‘डेब्यू’! 6 महीने बाद सामने आया कियारा-सिद्धार्थ की लाडली का चेहरा
blue drum and killer smile – मुस्कान नीले ड्रम और सोनम-राज मर्डर केस वाली इस डॉक्यु सीरीज की स्ट्रीमिंग 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इस सीरीज को 5 पार्ट्स में जारी किया गया है. इसे आप OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 (ओटीटी प्ले प्रीमियम) पर देख सकते हैं. सोनम और मुस्कान केस के अलावा भिवानी इन्फ्ल्यूएंसर केस, मुंबई नालासुपारा टाइल केस और दिल्ली एलेक्ट्रिक शॉक केस को भी शामिल किया गया है. ऐसे में दर्शकों को साल 2025 के 5 हाइलाइटेड केस को गहराई से जानने का मौका मिलेगा.
