हरियाणा के यमुनानगर में दिनदहाड़े एक नवविवाहिता के अपहरण और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. 3 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने नवविवाहित जोड़े के कार रोककर हथियारों से हमला कर दिया और नवविवाहिता को अगवा कर जबरदस्ती कार में अपहरण कर ले गए. वहीं उसके पति पर (bloody revenge of love marriage) जानलेवा हमला करने के साथ ही कार में सवार दो बच्चों पर भी हथियार चलाए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत बदमाशों की तलाश में जुट गई. मामले में जांच जारी है.
bloody revenge of love marriage – घटना नेशनल हाइवे 907 पर ऊर्जनी गांव के पास की है. यहां नत्थनपुर गांव से कुछ लोग कार में सवार होकर बलौली गांव जा रहे थे. कार में बलौली गांव निवासी मनीष और उसकी पत्नी सबाना भी मौजूद थें, जिन्होंने करीब 2 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. सबाना के परिजन हिंदू युवक से शादी करने पर नाराज थे. नवविवाहित जोड़ा काफी समय से अपने रिश्तेदारों के घर नत्थनपुर में रह रहा था.
रविवार को मनीष के घर पर कार्यक्रम के चलते वह अपने रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर अपनी पत्नी को साथ अपने गांव जा रहा था. इसकी भनक सबाना के परिवार को भी लग गई. तीन कारों में सवार होकर कए बदमाशों ने जबरदस्ती कार रुकवाकर तेजधार हथियारों से कार पर हमला कर चकनाचूर कर दिया और सबाना को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और मनीष को गंभीर रूप से घायल कर दिया. कार सवार महिला ने बताया कि 2 छोटे बच्चों पर भी हमला हुआ है. सबाना के परिवार वालों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है.

