जालंधर : कनाडा में चाकू घोंपकर मारी गई पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की मां ने कैमरे के सामने आकर बड़े खुलासे किए हैं। यहां आपको बता दें कि नैंसी ग्रेवाल (45) की मॉन्ट्रियल के पास के इलाके लसाले में उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। नैंसी ग्रेवाल (bloody end of trust) का परिवार पहले हरियाणा में रहता था फिर वह लुधियाना में शिफ्ट हो गए। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। पुलिस के मुताबक, उसकी मंगलवार रात को हत्या की गई।
नैंसी की मां छिंदरपाल ने रोते हुए कहा कि एक दिन पहले ही उनकी नैंसी से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि नैंसी की हत्या बहुत बुरे तरीके से की गई थी। नैंसी को 4 महीने से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उन्होंने कनाडा सरकार और भारत सरकार से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने में मदद की गुहार लगाई है। मां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को दुश्मनों ने इतनी बुरी तरह पीटा है कि मैं आपको बता नहीं सकती। उसके दुश्मन गुरुद्वारे में बैठे हैं। मेरी बेटी सच्चाई के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। डाक्टरों के मुताबिक उनके बेटी को काफी गंभीर चोटें लगी थी जिस कारण उसकी मौत हो गई।
bloody end of trust – बड़े खुलासे करते हुए मां ने कहा कि जसबीर सिंह रोडे का भतीजा अवतार सिंह उनकी बेटी से दुश्मनी रखता था और कहता था कि नैंसी को वही करना चाहिए जो मैं कहता हूं। वह एक ऐसी लड़की थी जिसने अपनी नौकरी छोड़ दी और दूसरों की मदद की। बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है। उनका घर जला दिया गया था, लेकिन उस बार उनकी जान बच गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति चेहरा ढककर उनके घर रेकी करने गया था। सीसीटीवी कैमरे देकर वह भाग गया।
दो कंपनियों में करती थी काम
मां ने कहा कि नैंसी ग्रेवाल 2018 में कनाडा गई थी और नर्सिंग का कोर्स पूरा करने के बाद 2 कंपनियों में काम करती थी। नैंसी से मेरी बात 2 तारीख को हुई थी। ज्यादा व्यस्त रहने के चलते वह खुद मुझे कॉल करती थी। वह मेरे टच में थी और मुझे सब कुछ बताती रहती थी। उसे धमकी भरे कॉल भी आए थे, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। हम कनाडा सरकार से बस एक ही मांग करते हैं कि उसके साथ इंसाफ हो और कातिलों को गिरफ्तार किया जाए।

