Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा में खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट, परिवहन मंत्री असीम गोयल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

    हरियाणा में खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट, परिवहन मंत्री असीम गोयल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

    July 3, 2024 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर हादसों का कारण बने ब्लैक स्पॉट अब जल्द ही बीते जमाने की बात होंगे। हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में सभी नेशनल हाइवे से ब्लैक स्पॉट समाप्त किए जाएंगे ताकि दुर्घटना का ख़तरा न रहे। उन्होंने यह जानकारी नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात के बाद दी।

    इसे भी पढ़ें – Haryana में JJP को एक और झटका, जानिए अब किसने दिया इस्तीफा ?

    असीम गोयल ने बताया कि उन्होंने राज्य में नेशनल हाइवे पर कुछ स्थानों पर बने ब्लैक स्पॉट को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया अंबाला जिले में हाइवे पर सुल्तानपुर चौक और जड़ौत चौक दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। यहां पर आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती है, जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली गई है। उन्होंने नितिन गडकरी से इन दोनों स्थानों पर अंडरपास तथा एलिवेटिड ओवरब्रिज बनाने की मांग की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देशभर में हाइवे पर बने ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उनका समाधान किया जाए।

    अस्पताल के लिए बजट जारी करने की मांग

    परिवहन मंत्री असीम गोयल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडविया से भी मुलाकात की और अंबाला शहर में 100 बैड के ईएसआई अस्पताल के लिए बजट जारी कर जल्द से जल्द इसे बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के लिए शहर में जगह तो दी जा चुकी है परन्तु अभी तक बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि अंबाला में विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा अन्य कई उद्योग धंधे हैं जहां पर हजारों श्रमिक काम करते हैं। किसी प्रकार की दुर्घटना होने या बीमार होने पर श्रमिकों को दूर दराज के अस्पतालों में ईलाज के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल बनने से श्रमिकों को सस्ता ईलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल. मंडाविया ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.