Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल

    बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल

    March 19, 2025 झारखण्ड 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर करने के लिए NRC लागू करने वाला मुद्दा चर्चा में आ गया. घुसपैठ और NRC का जिन्न बाहर आने से राज्य में (BJP Told Jharkhand Minister Bangladeshi Muslim) जमकर सियासत हो रही है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह मांग की कि आदिवासियों की घटती जनसंख्या एक चिंता का विषय है. संथाल परगना की तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है और सभी को एकजुट होना चाहिए. राज्य में एनआरसी लागू करने की उन्होंने मांग कर दी.

    इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान करार दिया और झारखंड में एनआरसी लागू कर उन्हें झारखंड से बाहर करने की बात कह दी है. दरअसल, राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गिरिडीह में हुई हिंसा मामले में बीजेपी के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संदर्भ में कहा था कि वह छत्तीसगढ़ से आए हैं और उनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, उन्होंने ऐसा कहा था मानो वह उनके बारे में नहीं जानते हैं.

    BJP Told Jharkhand Minister Bangladeshi Muslim – इसी मुद्दे पर रणधीर सिंह ने कहा कि रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और सम्मानित नेता हैं. लगातार डॉक्टर इरफान अंसारी कभी रघुवर दास जी पर, तो कभी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर बयानबाजी करते है. उन्होंने पूछा कि इरफान अंसारी आप क्या हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष हैं. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा, रघुवर दास तो झारखंड के स्थानीय हैं, लेकिन इरफान अंसारी आप बांग्लादेशी हैं और रोहिंग्या मुसलमान हैं. राज्य में हम लोग एनआरसी करवा कर आपको राज्य से बाहर भेजने का काम करेंगे.’ दोनों ने एक दूसरे को मानसिक रूप से पागल तक कह दिया है.

    बीजेपी ने क्या-क्या जताई चिंता?

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में मुसलमानों की आबादी को लेकर सवाल उठाया है कि उनकी आबादी में बेतहाशा वृद्धि हुई है. मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या में बड़ी गिरावट और मुसलमानों की संख्या में वृद्धि देखी गई है. आदिवासी समाज की आबादी घटने से भविष्य में उनके लिए आरक्षित विधानसभा, लोकसभा की सीटें कम हो जाएंगी और सरकारी नौकरियों के अवसर भी सीमित रह जाएंगे, जो बेहद चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हित में राज्य सरकार को झारखंड में NRC लागू करना चाहिए.

    वहीं, राज्य में एनआरसी लागू करने और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जो विपक्ष के लोग उठा रहे है, उन्हें भी पता है कि बांग्लादेशी घुसपैठ हुई ही नहीं है, बीजेपी वाले एनआरसी के मुद्दे पर केवल राजनीति में वापस आना चाहती है. रही बात बाबूलाल मरांडी की, तो अगर वह आदिवासी हितैषी होते तो आदिवासियों के लिए रिजर्व सीट से चुनाव लड़ते, ना कि सामान्य सीट से. राज्य की जनता ने इन लोगों को चुनाव में बखूबी जवाब दे दिया है.

    ‘आदिवासियों की आबादी नहीं घटी, भाजपाइयों की बढ़ी’

    वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के एनआरसी के मांग पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बाबूलाल को मैं काफी गंभीर नेता मानता हूं, लेकिन उन्होंने आज सदन में जिस तरह मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल किया है, लेकिन सच्चाई यह है आदिवासियों की आबादी नहीं घटती है बल्कि भाजपाइयों की आबादी बढ़ गई है. वहीं, इस पूरे मुद्दे पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास सांप्रदायिक मुद्दों के अलावा कुछ बचा नहीं है. देश में सबसे ज्यादा घुसपैठ असम में हो रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    झारखंड में ‘डकैत राज’? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—”राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी”

    हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

    लातेहार में नक्सलियों को तगड़ा झटका! 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा ने किया सरेंडर

    बोकारो में गैंगस्टर के नाम पर खौफ फैलाने वाले गिरोह का अंत! पुलिस ने 7 गुर्गों को दबोचा

    अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि

    हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाएंगे छात्र; विरोध तेज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.