महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने (BJP should withdraw corruption charges) ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है. राउत ने कहा कि बीजेपी ने पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े-बड़े अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाए हैं लेकिन इन विज्ञापनों से क्या होगा.
इसे भी पढ़ें – कोलंबिया विमान हादसे में अजित पवार के PSO का भी निधन, सदमे में मुंबई पुलिस और परिवार
राउत ने आगे कहा कि अगर बीजेपी सच में उन्हें सम्मान देना चाहती है, तो वह उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को वापस ले. तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी. राउत ने कहा कि अजित पवार को बीजेपी की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप वापस लें.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन
BJP should withdraw corruption charges – भाजपा ने पहले उन पर सिंचाई विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था. बीजेपी ने गुरुवार को प्रमुख समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर विज्ञापन छपवाकर पवार को श्रद्धांजलि दी. एक दिन पहले एक विमान दुर्घटना में पवार का निधन हो गया था. अजित पवार की एनसीपी सरकार में बीजेपी के साथ शामिल थी. राउत का कहना है कि BJP ने पहले उन पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब विज्ञापन देकर दिखावा कर रही है.
