Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों का पूरा ब्रेकअप
    • मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! ‘फंड खत्म, तो अधिकार खत्म’, कहा- यह राज्यों और मजदूरों के हितों पर सीधा वार
    • राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- ‘यह लोकतंत्र के लिए घातक’, जानें क्या है वह सुधार जिस पर मचा बवाल
    • 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- ‘ये सब गैर-BJP समर्थक’, क्या BJP को होगा नुकसान?
    • बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक यात्रा
    • मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी सरकार को दी अहम नसीहत, क्या है थरूर का पूरा स्टैंड?
    • UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन
    • जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, महेश्वर, धवाला और रवि को भी दिया टिकट

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, महेश्वर, धवाला और रवि को भी दिया टिकट

    October 20, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    BJP Second List
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसली लिस्ट (BJP Second List) जारी कर दी है।बीजेपी ने छह प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। देहरा से रमेश धवाला, ज्‍वालामुखी से रविंद्र रवि, कुल्‍लू से महेश्‍वर सिंह, बड़सर से माया देवी, हरोली से रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को पार्टी ने प्रत्‍याशी बनाया है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगे तो अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोच समझ कर खेला दावं, सत्ता बरक़रार रखने को साधे ये समीकरण

    BJP Second List – भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर अब राज्य की सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कहा जा रहा है कि इस सूची में धवाला और रवि को टिकट थमा कर बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है उनमें देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से माया देवी, हरोली से रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, सियासी घरानों से 13 उम्मीदवार

    पहले यह कयास लगाए जा रहे ते कि धवाला और रवि के टिकट काटे जा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ हालांकि, दोनों के सीट जरूर बदल दिये गये हैं। धवाला को ज्वालामुखी से टिकट दिये जाने के कयास थे तो उन्हें देहरा से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है तो वही रवि को देहरा की बजाय ज्वालामुखी से मैदान में उतारा गया है। इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के महिला प्रत्याशियों की संख्या अब 6 हो गई है। दूसरी लिस्ट में माया शर्मा का भी नाम है, जिसकी वजह से यह संख्या 6 हुई है। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी के बारे में कहा जाता है कि वो अपने इलाके में काफी सक्रिय हे और फील्ड में वो काम करते थे। जिसका फल अब उन्हें मिला है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    कोरबा में टोल प्लाजा ठेकेदार के खिलाफ भूतपूर्व सैनिक का आमरण अनशन

    अमानवीय कृत्य! प्राइमरी स्कूल में छात्रों से लदवाया कीटनाशक दवा का ड्रम, BSA ने टीचर पर लिया कड़ा एक्शन

    AAP सरकार लाई बदलाव: सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में बुड्ढा दरिया बना जीवंत

    भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड दिए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, मेघा परमार की याचिका पर सुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.