फतेहगढ़ साहिब: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी व बंगा पंजाब के मूल निवासी धर्मपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने (BJP’s clan increased in Punjab) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान एस.आर. लद्धड़ व सीनियर भाजपा नेता अमन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्ट्रेशन

 BJP’s clan increased in Punjab – धर्मपाल, जो पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं, प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे और अनुभवपूर्ण कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक समझ से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कार्यों में गति आएगी।

इसे भी पढ़ें – हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा पर सवाल! HC ने पंजाब सरकार को दिया सुरक्षा बहाल करने का निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के विकास के लिए समर्पित पार्टी है और धर्मपाल जैसे अनुभवी व्यक्ति के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री धर्मपाल अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। धर्मपाल ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर इस विचारधारा से जुड़े हैं। अब वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे और समाज के सभी वर्गों के हित में योगदान देंगे।

Share.
Exit mobile version