नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के समन को नजरअंदाज करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित करने की मांग की। कहा कि (BJP MLA On Kejriwal) मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जिस कारण वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में संपत्ति विवाद को लेकर झड़प, गोली लगने से चार लोग घायल
दरसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने लाभार्थियों से उनके अनुभवों को जाना। इस दौरान पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ लेने पहुंचे लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री की बातचीत सुनी। इस कार्यक्रम में विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले पर उन्होंने मीडिया के सामने दिल्ली के सीएम पर जोरदार जुबानी हमला बोला।
इसे भी पढ़ें – यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं तो मुझे समन क्यों ? : केजरीवाल
BJP MLA On Kejriwal – गौरतलब है कि देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्ति है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या करोड़ों है। यह जमीनी स्तर पर गहरा प्रभाव पैदा करने में यात्रा की सफलता का प्रमाण है, जो देश भर के लोगों को विकसित भारत के साझा विजन की ओर एकजुट कर रहा है।