Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में ‘नो होर्डिंग-बैनर’ की अपील
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर हमला , कहा जिन्ना की औलाद बनकर हिंदू-मुसलमानों को न भड़काएं

    भाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर हमला , कहा जिन्ना की औलाद बनकर हिंदू-मुसलमानों को न भड़काएं

    April 27, 2022 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश के खरगोन दंगों की आग धीरे-धीरे शांत हो रही है लेकिन नेताओं के बयानों से राजनीति में यह मुद्दा खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दिग्विजय सिंह को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिन्ना की औलाद बनकर भड़काने का काम नहीं करने की नसीहत (BJP MLA On Digvijay Singh)  दी है और कहा कि मुसलमानों के प्रवक्ता बनकर उन्हें बिकाऊ बताने की कोशिश की जा रही है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह व प्रद्युमन सिंह तोमर ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर आपत्ति की है।

    इसे भी पढ़ें – रीवा में पचास लाख के नकली सीमेंट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    दिग्विजय सिंह ने खरगोन दंगों में भाजपा द्वारा मुसलमानों को पैसा देकर पत्थर फिंकवाने की बात कही थी जिसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा के हिंदूवादी नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को नसीहत दे डाली है कि वे जिन्ना की औलाद बनकर हिंदू-मुसलमानों को भड़काने की कोशिश नहीं करें। वे दोनों के संबंधों के बीच गहरी खाई पैदा करने में लगे हैं। बिना तथ्यों की जांच के खरगोन में मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने की गलत फोटो पोस्ट करने के बाद वे भाजपा पर पैसे देकर पत्थर फिंकवाने के आरोप लगा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि वे संभल जाएं क्योंकि इसके पहले भी उनके पाकिस्तान से चैट और संबंधों को पकड़ा जा चुका है तो जाकिर नायक से उनकी दोस्ती भी  उजागर हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – कमलनाथ के घर हुई डिनर पार्टी, आगामी विधानसभा चुनाव हेतु एक्शन प्लान पर चर्चा

    BJP MLA On Digvijay Singh – भाजपा विधायक शर्मा ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं और उन्हें पाल रहे हैं। संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि गरीब मुसलमान होते हैं तो गरीब हिंदू भी होते हैं तो क्या कभी गरीब हिंदू ने पत्थर फेंका है। इसका मतलब है कि कश्मीर में भी पाकिस्तान से पैसा लेकर पत्थर फेंके जाते थे। शर्मा ने मुसलमानों से अपील की कि वे दिग्विजय सिंह से जवाब मांगें कि कैसे उन्हें बिकाऊ कह रहे हैं। वे उनसे पूछें कि मुसलमानों के प्रवक्ता बनकर इस तरह की बातें क्यों करते हैं और वे पैसा लेकर पत्थर फेंके जाने के बयान पर उन्हें माफी मांगने के लिए कहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में ‘नो होर्डिंग-बैनर’ की अपील

    Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला

    MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें

    Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.