Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Punjab Civic Body Elections 2026: पंजाब में नगर निगम और कौंसिल चुनावों का एलान, 26 मई को डाले जाएंगे वोट
    • Haryana Board Toppers: सीएम नायब सिंह सैनी ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स से फोन पर की बात, दी बधाई
    • Haryana Assembly Speaker: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की बेटी आयशना की पोस्ट वायरल, बयां किए भारतीय संस्कार
    • Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, नूंह में प्रशासन का बड़ा एक्शन
    • Dabwali Dowry Death Case: डबवाली में दहेज हत्या के दोषी पति को 14 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना
    • Sirsa Hotel Raid: सिरसा के होटल ‘ब्लू बेरी’ में अनैतिक देहव्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, संचालक प्रिंस गिरफ्तार
    • Haryana Census 2026: हरियाणा में घर-घर जनगणना शुरू, सावधान! विभाग ने बैंक डिटेल्स और OTP साझा न करने की दी चेतावनी
    • Rohtak News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने रोहतक की जेएलएन नहर में कूदकर की खुदकुशी, स्कूटी से हुई पहचान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, राज्यसभा में पहली बार 100 के पार पहुंची कोई पार्टी

    भाजपा स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, राज्यसभा में पहली बार 100 के पार पहुंची कोई पार्टी

    April 6, 2022 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    BJP Foundation Day – भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि का 5वां दिन है और इस दिन मां स्कन्द माता की पूजा की जाती है। उनका आसन कमल है और दोनों हाथों में भी वह कमल ही रखती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां का आशीर्वाद देश के हर नागरिक और भाजपा के कार्यकर्ता को मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश के लिए खुद को खपाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार कोई भी आए, देश का कुछ नहीं होगा। लेकिन आज बदलाव है और लोग मानते हैं कि देश बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया में अपने हितों के लिए अडिग होकर खड़ा है।

    इसे भी पढ़ें – देश के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज 42 वां जन्मदिन, 6 अप्रैल 1980 को रखी गयी थी नींव

    ऐसे वक्त में जब दुनिया दो गुटों में बंटी है, तब भारत को ऐसे देश के तौर पर देखा जा रहा है जो तटस्थ होकर बात कर सकता है। आज देश के पास नीतियां भी हैं और नीयत भी है। देश के पास आज निर्णय शक्ति भी है और निश्चिय शक्ति भी है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भाजपा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी राज्यसभा  में 100 के पार पहुंच गई है। बीते तीन दशकों में यह पहला मौका है, जब किसी दल की संख्या राज्यसभा में 100 के पार पहुंच गई है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 राज्यसभा में पेश,अमित शाह ने कहा,निगमों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही दिल्ली सरकार

    परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह स्थापना दिवस तीन वजहों से बेहद अहम है। पहला यह कि इस साल देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। दूसरा यह कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई और तीसरा यह कि भाजपा की सरकारें 4 राज्यों में वापस लौटी हैं और तीन दशकों के बाद किसी दल को राज्यसभा में 100 से ज्यादा सीटें मिल पाई हैं। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है। पहली बार भाजपा ने ही इसके खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया। अब देश के युवा यह समझने लगे हैं कि परिवारवादी पार्टियां कैसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

    इसे भी पढ़ें – किरेन रिजिजू का बसपा सांसद पर पलटवार, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की एक भी इंच जमीन नहीं गई

     15 दिन तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा

    पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले ये दल संविधान और उसकी व्यवस्थाओं को कुछ नहीं समझते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खुद को भी भाजपा का एक कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है। उनके स्मरण में हम अगले 15 दिन सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं, इसके दौरान पार्टी मुझे भी जो आदेश देगी, वह काम मैं करूंगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे कुल 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा 20,000 टन एलपीजी से भरा जहाज, होर्मुज स्ट्रेट से मिली सुरक्षित राह

    बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य

    Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

    NEET Paper Leak Case : सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.