Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे पुख्ता सबूत
    • इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
    • ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुलिस के सघन अभियान के बाद मिली सफलता
    • पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे गए सबूत
    • विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाकर गिराए गए मकान
    • पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट पर बनवा दिया भव्य घाट
    • सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर लाइन काम के दौरान नाला बंद होने से घरों में घुसा गंदा पानी
    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा स्पष्टीकरण: एक भी आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, सेवा व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, November 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल में बागियों ने किया परेशान, मनाने में जुटे बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेता

    हिमाचल में बागियों ने किया परेशान, मनाने में जुटे बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेता

    November 2, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव  में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों (BJP & Congress) ने ताकत झोंक दी है। भाजपा के सामने जहां सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रही है। हालांकि दोनों दलों के बागी उनके लिए परेशानियां खड़ी किये हुए हैं। नतीजतन विद्रोही फैक्टर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों को कमजोर कर रहा है। दोनों खेमों के शीर्ष नेता असंतोष के प्रभाव को कुंद करने में जुटे हुए हैं और इसके लिए दिग्गज नेता दिन-रात काम कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश भाजपा में नहीं रुक रही बगावत, बिलासपुर में नड्डा के करीबी भी हुए बागी

    भले ही भाजपा और कांग्रेस राज्य की 68 सीटों में से कुछ पर विद्रोह को दबाने में कामयाब हुई हैं, लेकिन अभी भी दोनों को कुछ नाखुश पूर्व सांसदों और मंत्रियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि असंतोष के सुरों को साधने की तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस को लगभग एक दर्जन बागियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के सामने भी लगभग 20 बागी नेता हैं, जो समस्या बने हुए हैं। यही कारण है कि भाजपा ने सख्ती का संदेश देते हुए चार पूर्व विधायकों और पार्टी के एक उपाध्यक्ष समेत अपने पांच शीर्ष नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

    BJP & Congress – इसी तरह कांग्रेस ने भी अपने छह नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें एक पूर्व मंत्री और राज्य विधानसभा के एक पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि विद्रोही बिना पतवार के नाव की तरह हैं। पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि विद्रोहियों का भी वैसा ही हश्र होगा जैसा कि चार पूर्व विधायकों और राज्य उपाध्यक्ष का हुआ। किसी भी सूरत में पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जानते हैं कि बागियों की चुनौती से पार पाना इतना आसान नहीं है।

    इसे भी पढ़ें – अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – हिमाचल में नया रिवाज बनाना है

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बागी निश्चित रूप से चुनावी गणित गड़बड़ा सकते हैं। बागी अभी भी कई सीटों पर चुनाव परिणाम तय करने में सक्षम हैं। पच्छाद, अन्नी, ठियोग, सुलह, चौपाल, हमीरपुर और अर्की में 11 बागी कांग्रेस उम्मीदवारों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बीजेपी मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, झंडुता, चंबा, देहरा, कुल्लू, हमीरपुर, नालागढ़, फतेहपुर, किन्नौर, अन्नी, सुंदरनगर, नाचन और इंदौरा में बागियों के चलते कांग्रेस जितनी ही परेशान है। पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ पच्छाद से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मुसाफिर 2017 का चुनाव हार गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की ‘मॉक ड्रिल’, इमारत ढहने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने का किया गया अभ्यास

    कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय आतंकियों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 आतंकी ढेर

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की मौत

    दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी लतीफ भट ढेर

    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.