भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले लगभग दो दशक से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आई प्रत्याशियों की दूसरी सूची के कई नामों ने सभी को चौंका दिया है। पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा (BJP Candidate) चुनाव मैदान में उतार कर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।भाजपा की कल देर रात जारी दूसरी सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है, जिन्हें पार्टी ने मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। मुरैना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद श्री तोमर वर्तमान में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भी हैं।

इसे भी पढ़ें – मैं राहुल गांधी को हैदराबाद में मेरे खिलाफ लड़ने की चुनौती देता हूं : औवेसी

BJP Candidate – इसी तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र मंडला की विधानसभा निवास (अजजा) से प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को वर्तमान में उनके संसदीय क्षेत्र दमोह से इतर नरसिंहपुर विधानसभा से चुनावी रण में उतरने का जिम्मा दिया है। भाजपा की इस सूची में सतना सांसद गणेश सिंह, सीधी सांसद रीति पाठक, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह का भी नाम है। इन्हें पार्टी ने क्रमश: सतना, सीधी, जबलपुर (पश्चिम) और गाडरवारा से प्रत्याशी घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें – रक्षा मंत्री ने बनाया ‘स्वास्तिक’, फ्रांसीसी सी-295 विमान वायु सेना के बेड़े में शामिल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत सांसद गणेश सिंह, रीति पाठक और राकेश सिंह पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। श्री तोमर प्रदेश में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं श्री कुलस्ते इसके पहले भी विधानसभा चुनावी मैदान में रह चुके हैं। राव उदय प्रताप सिंह इसके पहले कांग्रेस में रहते हुए भी सांसद थे। वे भाजपा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सूची में इसके अलावा एक अन्य नाम जिस पर सबकी नजरें ठहर गईं हैं, वो पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है। श्री विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर एक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे इसके पहले प्रदेश सरकार में मंत्री होने के साथ इंदौर दो और महू विधानसभा से पार्टी विधायक रह चुके हैं।

Share.
Exit mobile version