1990 बैच के आईपीएस झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैहालांकि सरकार के द्वारा उनके इस्तीफे से संबंधित आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई हैपुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री आवास में सौंप दिया.

चर्चा शुरू हो गई है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा के बाद अब नए डीजीपी के रूप में 1992 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत सिंह या 1993 बच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया हो सकते हैंबता दें कि 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्ति होने के बाद भी डीजीपी के पद पर बने हुए थे.

DGP Anurag Gupta resigned – बाद में इसे लेकर के राज्य सरकार के द्वारा भी पत्राचार किया गया और राज्य सरकार के द्वारा यह दलील दी गई की आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का सेवा विस्तार नियम संगत है.   इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जताते हुए झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष सह राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाई कर्ट में और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था.

बता दें कि 26 जुलाई 2024 को 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को पहले झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था.

Share.
Exit mobile version