मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार तड़के भारतीय सेना और असम राइफल्स ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के तहत ऑपरेशन खानपी शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने अचानक सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में सेना ने यूनाइटेड (big success in operation khanpi) कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के कम से कम चार कुकी उग्रवादियों को मार गिराया गया.
big success in operation khanpi – जानकारी के मुताबिक यह घटना खानपी गांव (चुराचांदपुर से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम) में हुई. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार सशस्त्र आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टुकड़ियां अब भी आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि किसी भी बचे हुए आतंकवादी को पकड़ा जा सके.
शांति समझौते का हिस्सा नहीं था UKNA
यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA), एक नॉन- SOO (Suspension of Operation) यानी ऐसा संगठन है, जिसने सरकार के साथ अपनी गतिविधियां (ऑपरेशन्स) समाप्त करने का करार नहीं किया है. यह 2008 के शांति समझौते का हिस्सा नहीं बना. हाल के दिनों में यह संगठन मणिपुर में हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. समूह हाल ही में एक गांव के मुखिया की हत्या, स्थानीय लोगों को धमकाने और क्षेत्र में शांति बाधित करने जैसे अत्याचारों में शामिल रहा है.
मुठभेड़ में चार उग्रवादी मारे गए
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के हथियारबंद सदस्यों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिले के हेंगलेप उप-मंडल के अंतर्गत खानपी गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक अभियान शुरू किया गया. इस दौरान सेना के जवानों और उग्रवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कम से कम चार उग्रवादी मारे गए जबकि कई अन्य मौके से भाग गए.
