निलंबित DIG भुल्लर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 5 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खाते में 32 लाख रुपये जमा हुए हैं या नहीं, यह (big news related to former DIG) पता लगाने के लिए सीबीआई ने सीबीआई अदालत से भुल्लर की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है।
इसे भी पढ़ें – ड्यूटी में लापरवाही करने पर इंस्पैक्टर Suspend और कई अधिकारियों के तबादले
इसके बाद, सीबीआई ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में भुल्लर को 5 दिन की रिमांड पर और मध्यस्थ कृष्ण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने आदेश दिया कि भुल्लर प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे के बीच अपने वकील से मिल सकते हैं। इससे पहले, भुल्लर के वकील ने रिमांड का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई पंजाब में प्रवेश नहीं कर सकती और गिरफ्तारी अवैध है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! महिला क्रिकेट की विश्वविजेता बेटियों का जल्द होगा सम्मान
big news related to former DIG – सीबीआई अधिकारी ने कहा कि अगर डीआईजी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो क्या हमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? हम शिकायत की जांच करेंगे। अगर जांच सही पाई जाती है तो सीबीआई कार्रवाई करेगी। सीबीआई के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि जब भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया, उसके बाद संपत्ति से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई अन्य सबूत मिले थे। महज दो महीने में निलंबित डीआईजी हरचरण भुल्लर के खाते में 32 लाख रुपये आ गए हैं, जबकि उनका वेतन इस रकम के बराबर भी नहीं है।
