यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है. कई बार हमें लोकेशन भेजने के लिए या कोई जानकारी देने के लिए अनजान लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज करना पड़ता है. ऐसे में हर बार नंबर सेव करना झंझट का काम लगता है, खासकर जब किसी (magic trick of whatsapp) अनजान व्यक्ति को तुरंत मैसेज करना हो. लेकिन हम आपको ऐसी आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे बिना नंबर सेव किए भी सीधे चैट शुरू की जा सकती है. यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि रोजमर्रा के काम को भी काफी आसान बना देता है.
खुद की चैट से खुल जाएगा नया चैट बॉक्स
इस ट्रिक का सबसे आसान तरीका है अपनी ही WhatsApp चैट का इस्तेमाल करना. इसके लिए पहले उस नंबर को कॉपी करें जिस पर आपको मैसेज भेजना है. इसके बाद WhatsApp खोलकर अपनी ही चैट यानी You या My Number पर जाएं और वहां उस नंबर को पेस्ट करके भेज दें. जैसे ही नंबर ब्लू लिंक में बदलता है, उस पर क्लिक करते ही सीधे उस नंबर की चैट विंडो खुल जाती है और आप तुरंत मैसेज भेज सकते हैं.
बिजनेस और डेली यूज में बेहद फायदेमंद
यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो रोजाना कई अनजान नंबरों से बातचीत करते हैं. जैसे ऑनलाइन डिलीवरी, कस्टमर सपोर्ट या सर्विस से जुड़े लोग. इससे फोन में अनावश्यक कॉन्टैक्ट (magic trick of whatsapp) सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती और काम भी तेजी से हो जाता है. लोकेशन शेयर करना हो, डॉक्यूमेंट भेजना हो या तुरंत जवाब देना हो, यह ट्रिक हर स्थिति में काम आती है.

